Surya Ka Gocher: सूर्य का गोचर, इन 3 राशियों पर जमकर बरसेगी लक्ष्मी कृपा, बदलने वाला है समय
Surya Ka Gocher Hindi: सूर्य मंगलवार को बृहस्पति के नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद में प्रवेश कर गए हैं। सूर्य जब भी बृहस्पति के नक्षत्र में गोचर करता है, तब सभी राशियों के जातकों को विशेष फलों की प्राप्ति होती है। यह गोचर अत्यंत शुभ होता है और इसमें सूर्य प्रबल होकर जातक को मान-सम्मान, समृद्धि और उच्च पद प्रदान करता है।
सूर्य इस नक्षत्र में 18 मार्च 2025 को दोपहर 3:20 बजे तक रहेगा। वैसे तो ये गोचर काफी सभी राशियों के लिए अच्छा है लेकिन मिथुन, सिंह और धनु राशि की तो किस्मत बदलने वाली है और उन पर लक्ष्मीकृपा होगी। इस दौरान अपने सूर्य को मजबूत बनाने के लिए कुछ विशेष उपाय अवश्य करना चाहिए। ये 15 दिन अत्यंत विशेष हैं।

कामना के अनुसार ये उपाय करें (Surya Ka Gocher)
उच्च पद के लिए : जो जातक नौकरी में उच्च पद पाना चाहते हैं। लंबे समय से जिन्हें प्रमोशन नहीं मिला है। ऐसे जातक सूर्य के पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के गोचर के दौरान अपने घर में सूर्य यंत्र की स्थापना करें और हर दिन इस यंत्र पर लाल चंदन से 7 बिंदी लगाएं और लाल गुड़हल के फूल से पूजा करें। सूर्य के मंत्र ऊं घृणि: सूर्याय नम: का एक माला जाप लाल चंदन की माला से करें।
मान-सम्मान के लिए : जिन जातकों को कहीं मान-सम्मान नहीं मिलता, दूसरों के लिए सबकुछ करने के बाद भी बदले में लाभ नहीं मिलता, उन जातकों को इन 15 दिनों में सूर्य को नियमित रूप से ठीक सूर्योदय के समय जल अर्पित करना है।
जल में लाल चंदन का पाउडर एक चुटकी डालना है। इसके साथ ही लाल कपड़े के आसन पर सूर्य पिरामिड स्थापित करना है। इससे बाधाएं दूर होंगी ओर मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
भगवान श्रीहरि विष्णु का नियमित पूजन करें (Surya Ka Gocher)
शीघ्र विवाह के लिए : जिन युवक-युवतियों के विवाह में बाधा आ रही है। बात पक्की नहीं हो पा रही है। वे सूर्य के बृहस्पति के नक्षत्र में गोचर के दौरान भगवान श्रीहरि विष्णु का नियमित पूजन करें। विष्णु यंत्र की स्थापना घर में करें। इस यंत्र पर नियमित रूप से चंदन की पांच बिंदी लगाकर पीले पुष्पों से पूजन करें।
धन प्राप्ति के लिए : धन की तंगी दूर करने के लिए नक्षत्र गोचर के दौरान अष्टधातु का श्रीयंत्र बनाकर घर में स्थापित करें और इसका पूजन लाल पुष्पों से करें। मां लक्ष्मी का ध्यान करें। शीघ्र धन संकट दूर हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications