Surya Grahan Effect: नवरात्रि से पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण, संभलकर रहें इस राशि के लोग, हो सकता है नुकसान
Surya Grahan 2025 Effect: आज साल का पहला सूर्य ग्रहण है। इससे पूर्व साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लगा था। चंद्र ग्रहण भी भारत में दृश्य नहीं था और आज सूर्य ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा।
लेकिन चूंकि कोई खगोलीय घटना हो रही है तो भारत में दिखे या न दिखे इसका व्यापक खगोलीय प्रभाव तो होगा ही। भारत में दिखाई नहीं देने के कारण इस ग्रहण का धार्मिक महत्व नहीं है। इसका सूतक आदि मानने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार खंडग्रास (आंशिक) सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 21 मिनट पर प्रारंभ होगा और शाम 6 बजकर 14 मिनट तक चलेगा।
यह ग्रहण 3 घंटे 53 मिनट चलेगा। यह ग्रहण बरमूडा, बारबाडोस, आॅस्ट्रिया, डेनमार्क, उत्तरी ब्राजील, ग्रीनलैंड, कनाडा, उत्तरी रूस, स्पेन, स्वीडन, इंग्लैंड, यूक्रेन, पूर्वी अमेरिका आदि अनेक देशों में देखा जा सकेगा।
ज्योतिषीय महत्व (Surya Grahan 2025)
यह ग्रहण मीन और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में लगने जा रहा है। इस दिन मीन राशि में सूर्य, राहु, शुक्र बुध और चंद्र रहेंगे। पंचग्रही योग बनने के कारण इसका बड़ा ज्योतिषीय महत्व रहेगा।
सूतक काल नहीं होगा मान्य (Surya Grahan 2025)
चूंकि यह खंडग्रास सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक मान्य नहीं होगा। इसका धार्मिक महत्व नहीं होने से स्नान, दान आदि की परंपरा नहीं निभाई जाएगी। फिर भी इस ग्रहण के दौरान गर्भवती स्त्रियां अपने गले में तुलसी की माला डालकर रखें ताकि किसी प्रकार के दुष्प्रभावों से बचा जा सके।
राशियों पर प्रभाव (Surya Grahan 2025)
यह ग्रहण मीन राशि में लग रहा है इसलिए मीन राशि सबसे ज्यादा प्रभावित है। स्वास्थ्यगत समस्याएं मीन राशि के जातकों को आ सकती है। मानसिक तनाव, आर्थिक संकट जैसी स्थिति रहेगी। परिवार में संबंधों में तनाव पैदा होगा। इस दिन शिवजी के मंत्रों का जाप करें, सारे दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications