Surya Grahan 2025 and Shani Gochar: सूर्य ग्रहण और शनि गोचर साथ-साथ, आज बदलेगी इन 3 राशियों की किस्मत
Surya Grahan 2025 and Shani Gochar: आज साल का पहला सूर्यग्रहण है और आज ही शनिका मीन राशि में प्रवेश हो रहा है,जिसके कारण लोगों के मन में उथल-पुथल मच गई है क्योंकि ग्रहण और शनि का गोचर दोनों ही लोगों के जीवन के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।
आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण भारत के समयानुसार दोपहर 2:20 से शुरू होगा और इसकी चरम सीमा 4:17 PM पर होगी और ये 6:13 PM पर समाप्त होगा। ये आंशिक सूर्यग्रहण है जो कि भारत में नजर नहीं आएगा।

बल्कि एशिया, अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका,अटलांटिक और आर्कटिक महासागर में आसानी से देखा जाएगा। भारत में दिखाई ना पड़ने की वजह से इसका सूतक काल नहीं लगा है।
किसी भी पूजा पाठ पर कोई असर नहीं होगा (Surya Grahan 2025)
इसलिए भारत में किसी भी पूजा पाठ पर कोई असर नहीं पड़ा है। आपको बता दें कि सूर्य पर जहां ग्रहण लग रहा है, वहीं उनके बेटे शनि अपनी चाल बदल रहे हैं।
मिथुन, धनु और तुला की बदलेगी किस्मत (Surya Grahan 2025)
लेकिन इस युति से पिता-पुत्र का मिलन होगा जो कि सकारात्मक संदेश दे रहा है और तीन राशियों के लिए ये खुशखबरी लेकर आया है, जिनकी किस्मत रातों-रात बदलने वाली है और ये राशियां हैं मिथुन, धनु और तुला।
आर्थिक और पारिवारिक रूप से भी मजबूत बनेंगे
जिन्हें करियर में अपार सफलता मिलेगी तो वहीं ये आर्थिक और पारिवारिक रूप से भी मजबूत बनेंगे। घर में सुख-शांति और समृद्धि आएगी और घर के क्लेश मिटेंगे। इन तीनों राशियों की किस्मत रातों-रात बदलने वाली है।
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें? (Surya Grahan 2025)
- ग्रहण समाप्त होने के बाद दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
- ग्रहण काल में महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र या भगवान शिव का ध्यान करना शुभ है।
- ग्रहण के दौरान पका हुआ भोजन नहीं खाना चाहिए।
- गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और तेज धार वाले उपकरणों का उपयोग करने से बचना चाहिए।
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या न करें? (Surya Grahan 2025)
- ग्रहण के समय भोजन करने से नकारात्मक ऊर्जा शरीर में प्रवेश कर सकती है इसलिए भोजन ना करें।
- शुभ कार्य ग्रहण के दौरान नहीं किए जाते हैं लेकिन 29 मार्च का ग्रहण भारत में प्रभावी नहीं है इसलिए विवाह, मुंडन या अन्य शुभ कार्य आसानी से किए जा सकते हैं।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications