Surya Grahan 2025: सूर्य को लगा ग्रहण, शनि ने भी बदली चाल, ये 4 राशियां होंगी मालामाल
Surya Grahan 2025 & Shani Gocher: आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा है लेकिन भारत में ये दिखाई नहीं दे रहा है। इसे केवल उत्तरी अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और उत्तरी एशिया के लोग ही देख पा रहे है। भारत में प्रभावी ना होने की वजह से इसका ना तो सूतक लगा है और ना ही पूजा पाठ पर कोई असर पड़ा है आप सभी लोग बेफिक्री से चैत्र नवरात्रि की पूजा कर सकते हैं जो कि 30 मार्च से प्रारंभ है।
सूर्य ग्रहण का समय (Surya Grahan 2025)
भारत के समयानुसार ग्रहण शुरू हो चुका है
- 29 मार्च, दोपहर, 2:20:43 बजे प्रारंभ
- 29 मार्च, शाम, 4:17:27 बजे चरम पर
- 29 मार्च, शाम, 6:13:45 बजे समाप्त

शनिदेव का मीन राशि में गोचर है (Surya Grahan 2025)
आज सू्र्य मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं और शनिदेव का भी आज मीन राशि में गोचर है यानी कि पिता-पुत्र का मिलन है। ऐसा दुर्लभ संयोग पूरे 100 वर्ष बाद आया है। अक्सर सूर्य-शनि की युति लोगों के जीवन पर बुरा असर डालती है लेकिन इस बार बाप-बेटे की जोड़ी लोगों के लिए गुडन्यूज लेकर आ रही है और ये सभी राशियों के लिए काफी अच्छी है।
4 राशियां होंगी मालामाल (Surya Grahan 2025)
वृषभ, तुला, धनु और मकर के लिए ये शनि-सूर्य का मिलन काफी शुभ है। इन्हें आर्थिक रूप से, करियर में सफलता मिलेगी और मानसिक तनाव भी कम होगा। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना बनी हुई है।
शनिदेव को कैसे करें प्रसन्न (Surya Grahan 2025)
- पीपल के पेड़ की पूजा करें।
- शनिवार को काली चीजों का दान करें।
- शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- शनि चालीसा का पाठ करें।
- संध्या के समय शनि की आरती करें।
- "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का जाप करें।
सूर्यदेव को कैसे करें प्रसन्न (Surya Grahan 2025)
- आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
- सूर्य को अर्ध्य दें।
- "ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः" मंत्र का जाप
- सूर्य चालीसा का पाठ करें।
- सूर्य आरती करें ।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बात करें।












Click it and Unblock the Notifications