Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Surya Grahan 2024 : साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानिए क्या करें और क्या ना करें, कैसे और कहां देखें LIVE ?

Surya Grahan 2024 Sutak Timing: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज लगने वाला है, हालांकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक नहीं लगा है।

Surya Grahan 2024

आपको बता दें कि ये ग्रहण आज रात 9 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा और 9 अप्रैल को 1 बजकर 25 मिनट पर खत्म होगा, ये 'पूर्ण ग्रहण' है, ऐसा सूर्य ग्रहण 54 साल बाद दिखाई देने वाला है।

सूर्य ग्रहण को लाइव देखा जा सकता है ...

भारतीय लोग भले ही इसका दीदार ना कर पाएं लेकिन वो इसको ऑनलाइन LIVE देख सकते हैं। नासा अपने You Tube चैनल पर इसका लाइव प्रसारण करेगा। इसके अलावा .timenddate.com पर भी इसका लाइव टेलिकास्ट होगा।

इन स्थानों पर दिखेगा सूर्य ग्रहण

वैसे ये ग्रहण वैसे ऑस्ट्रेलिया , पश्चिम एशिया, दक्षिणी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, उत्तरी ध्रुव, दक्षिणी ध्रुव, आयरलैंड, कनाडा मेक्सिको दक्षिण-पश्चिम यूरोप में नजर आएगा।

वैदिक धर्म में ग्रहण को अच्छा नहीं माना जाता है

आपको बता दें कि भले ही ये ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा लेकिन वैदिक धर्म में ग्रहण को अच्छा नहीं माना जाता है और इसी कारण ग्रहण काल में कुछ चीजों से बचना जरूरी होता है इसलिए सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ खास बातों के विशेष ख्याल रखना होता है।

आइए विस्तार से जानते हैं कि सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं?

क्या करें

  • ग्रहणकाल में धूप जलाकर रखें जिससे घर में निगेटिव चीजें ना आ पाएं।
  • ग्रहण काल से पहले तुलसी के पत्ते को खाने-पीने की चीजों में डाल दें।
  • ईश्वर का ध्यान करें और भजना-कीर्तन करें।

क्या ना करें

  • अपने घर के पूजा स्थल के पास ना जाएं।
  • तुलसी के पौधे को हाथ ना लगाएं।
  • गर्भवती महिलाएं घर से बाहर ना निकलें।
  • गर्भवती महिलाएं कैंची-चाकू का भी प्रयोग न करें।
  • गाय, भैंस व बकरी का दोहन न करें।
  • झगड़ा ना करें, बुराई ना करें।
  • भोजन ना पकाएं और ना ही खाएं।

नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+