Surya Gochar 2025: सूर्य का कन्या राशि में गोचर, इन राशियों पर टूटेगा दुखों का पहाड़, रहें सावधान
Surya Gochar 2025: ऊर्जा, तेजी और सम्मान के प्रतीक सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश अपने साथ बहुत सारे बदलाव लेकर आया है। कन्या राशि का स्वामी 'बुध' है यानी कि एक महीने तक कन्या राशि में सूर्य और बुध का साथ होगा, हालांकि राहत की बात ये है कि सूर्य और बुध दोनों में मित्रता है इसलिए एक महीने तक इन दोनों का साथ कुछ लोगों के लिए काफी लकी साबित होने वाला है लेकिन हां कुछ लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

सूर्य का कन्या राशि में गोचर का महत्व (Significance of Sun Transit in Virgo)
कन्या राशि का स्वामी बुध है और बुध बुद्धि, संवाद, तर्क, व्यापार और तकनीक का कारक माना जाता है। सूर्य जब कन्या राशि में आते हैं, तो राजनीति, स्वास्थ्य, न्याय, शिक्षा और तकनीकी क्षेत्रों में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं।
राशियों पर असर ( Rashiyo per Asar)
- मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा। इन्हें हर काम में सफलता मिलेगी, प्रमोशन हो सकता है, बिजनेस बढ़ सकता है। रूठा प्यार फिर से करीब आ सकता है।
- मिथुन, कन्या और मीन राशि वालों को स्वास्थ्य और धन संबंधी सतर्कता रखनी होगी। वाणी पर कंट्रोल करें। ज्यादा बहस करने से बचें अन्यथा मुश्किलों का सामना कर पड़ सकता है, इन लोगों के लिए ये वक्त भारी है।
- वृषभ, मकर राशि के जातकों के लिए करियर और नौकरी में नए अवसर मिलेंगे लेकिन रिलेशनशिप पर ध्यान देने की जरूरत है।
बुध के शुभ प्रभाव (Buddh Ka Shubh Prabhav)
- जिनकी कुंडली में बुध शुभ स्थिति में होता है, वे अत्यंत बुद्धिमान और निर्णय लेने में सक्षम होते हैं।
- बुध से प्रभावित जातक की वाणी मधुर और प्रभावशाली होती है, जिससे वे लोगों को सहज ही प्रभावित कर लेते हैं।
- शुभ बुध व्यक्ति को व्यापारी क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां दिला सकता है।
- पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षा और नई भाषाओं को सीखने में बुध की स्थिति अहम होती है।
बुध के अशुभ प्रभाव (Buddh Ka Ashubh Prabhav)
- अशुभ बुध से व्यक्ति को निर्णय लेने में कठिनाई होती है।
- बदलते समय विवाद उत्पन्न होना अशुभ बुध का संकेत हो सकता है।
- अशुभ बुध व्यापार और वित्तीय मामलों में गलत निर्णय दिला सकता है।
- छात्रों को अध्ययन में एकाग्रता की कमी का अनुभव हो सकता है।
बुध को मजबूत करने के उपाय
- बुधवार का व्रत रखें और हरे वस्त्र पहनें।
- गणेश जी और विष्णु जी की पूजा करें।
- गाय को हरी घास या हरा चारा खिलाएं।
- पन्ना रत्न धारण करना भी लाभकारी माना जाता है (ज्योतिष सलाह के बाद)।
- ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः मंत्र का जाप करें।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications