Supermoon 2023: आज रात आकाश में दिखेगा 'सुपरमून', जानिए कहां, कैसे और कब देखें?

Supermoon in August 2023: आज रात गगन में आपको अगर चांद बहुत ही खूबसूरत नजर आए तो आप हैरान ना होईएगा क्योंकि आज रात धरा पर जमकर चांदनी बरसने वाली है दरअसल आज आकाश में मून नहीं बल्कि'सुपरमून' दिखाई पड़ने वाला है क्योंकि आज चंद्रमा का आकार सामान्य से 14% बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला नजर आएगा। 'सुपरमून'आज रात 12 बजकर 2 मिनट पर दिखाई पड़ेगा।

Supermoon

आपको बता दें चंद्रमा, पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाते हुए जब पृथ्वी के काफी करीब आ जाता है तो वो सामान्य की तुलना में काफी बड़ा और चमकीला नजर आता है इसलिए उस वक्त चांद को 'सुपरमून'कहते हैं।

धार्मिक दृष्णिकोण से काफी महत्वपूर्ण है 'सुपरमून'

आज चांद की पृथ्वी से दूरी 3,57,264 किमी होगी और आज चांद पूरे आकार में होगा। आपको बता दें कि हिंदू धर्म में जिस दिन चांद पूरे आकार में होता है उसे 'पूर्णिमा' कहा जाता है, जो कि धार्मिक दृष्णिकोण से काफी महत्वपूर्ण और पावन दिन माना जाता है इसलिए 'सुपरमून' का महत्व बहुत ज्यादा है।

आज चांद 'पेरीजी' स्टेज में नजर आएगा

वैज्ञानिकों के लिए ये एक खास दिन है क्योंकि इसके जरिए उन्हें चंद्रमा के बारे में काफी कुछ समझने को मिलता है। मालूम हो कि पृथ्वी का चक्कर लगाते हुए जब चंद्रमा अर्थ के करीब आता है तो उस स्थिति को वैज्ञानिक भाषा में 'पेरीजी' और जब अर्थ से दूर जाता है तो उसे वैज्ञानिक भाषा में 'अपोजी' कहते हैं। आज जब आसमान में बड़ा दिखाई दे तो आप समझ लीजिएगा आज चांद 'पेरीजी' स्टेज में है।

क्या भारत में दिखेगा 'सुपरमून'?

हां अगर मानसून की वजह से बादल नहीं छा रहे तो भारतीय लोग इसका दर्शन कर पाएंगे। आपको बता दें कि इस महीने की 30 तारीख को दूसरा 'सुपरमून' देखने को मिलेगा यानी कि एक महीने में दो बार 'सुपरमून' देखने को मिलेंगे और दूसरा 'सुपरमून' को 'ब्लू मून' कहेंगे।

अगस्त में ही दिखेगा 'ब्लूमून'

आपको बता दें कि जब एक महीने में दो बार 'सुपरमून' नजर आते हैं तो दूसरे वाले मून को 'ब्लूमून' कहा जाता है। इससे पहले ये सुखद अवसर साल 2018 में देखने को मिला था और अब इसके बाद ये अवसर साल 2027 में आएगा इसलिए आज इस सुनहरे अवसर को देखना ना भूलें। वैसे नासा इसका लाइव प्रसारण भी अपने ट्विटर हैंडल पर करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+