Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Supermoon 2023: आज है साल का सबसे बड़ा 'ब्लू मून', चंद्रयान-3 भी होगा गवाह, क्या सच में चांद होगा नीला?

Supermoon Today: आज सावन मास की पूर्णिमा है और आज के ही दिन आपको आकाश में चांद पूरे आकार के साथ-साथ काफी चमकीला भी नजर आएगा यानी कि 'ब्लू मून' दिखाई देगा। अगर आप ये सोच रहे हैं कि आसमान में नजर आने वाला चंद्रमा आज नीला दिखाई देगा तो आप गलत हैं, दरअसल जब एक महीने के अंदर दो बार 'सुपरमून' आता है तो बाद वाले मून को 'ब्लू मून' कहा जाता है। मालूम हो कि एक अगस्त को भी पूर्णिमा थी और आज भी पूर्णिमा है।

Supermoon 2023:

'ब्लू मून' को आप नग्न आंखों से देख सकते हैं

'ब्लू मून' की घटना हर तीन साल में होती है, दरअसल चंद्रमा, पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाता है और जब ये पृथ्वी के काफी करीब होता है तो आकार में काफी बड़ा और चमकीला नजर आता है, अक्सर ये घटना पूर्णिमा को ही देखने को मिलती है। 'ब्लू मून' को आप नग्न आंखों से देख सकते हैं।

वरना तीन साल तक करना होगा इंतजार

आज का चांद साल 2023 का सबसे चमकीला, सुंदर और बड़ चांद होगा इसलिए आज जरूर इस चांद का दीदार करें, वरना तीन साल तक आपको इसका इंतजार करना पड़ेगा।

कहां देख सकेंगे 'ब्लू मून'?

आज जिस वक्त 'ब्लू मून' निकलेगा उस वक्त भारत में दिन होगा। 30 अगस्त की रात को 8 बजकर 37 मिनट पर 'ब्लू मून' सबसे ज्यादा शाइन वाला होगा।

चंद्रयान-3 बनेगा गवाह

इस बार का 'ब्लू मून' भातवासियों के लिए खास है क्योंकि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर कदम रखा है इसलिए आज के सुपरमून का गवाह हमारा चंद्रयान -3 भी होगा। भारत के चंद्रयान -3 ने चांद के साउथ पोल पर कदम रखा है और ऐसा करने वाला वो दुनिया का पहला राष्ट्र है। विक्रम और प्रज्ञान 23 अगस्त से अगले 14 दिन तक चांद की सतह पर स्टडी करेंगे, भारत की इस अभूतपूर्व सफलता पर अब हर साल 23 अगस्त को स्पेस दिवस मनाया जाएगा और चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल मून पर जहां उतरा है उसे 'शिवशक्ति' के नाम दिया गया है।

खास बातें

  • चंद्रमा पृथ्वी का उपग्रह है जहां पृथ्वी की तुलना में गुरुत्वाकर्षण कम है इसी कारण चंद्रमा पर पहुंचने पर इंसान का वजन कम हो जाता है औ ये अंतर करीब 16.5 फीसदी तक होता है।
  • चंद्रमा सौर मंडल का पाचवाँ सबसे विशाल प्राकृतिक उपग्रह है, यहां से आसमान नीला नहीं बल्कि काला दिखायी देता है क्योंकि प्रकाश का प्रकीर्णन वहां नहीं होता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+