Sun Transit 2023: सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश ,जानिए राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

Surya gochar:जिन लोगों के लिए सूर्य का वृषभ में गोचर ठीक नहीं है वे इस पूरे गोचर के दौरान नित्य सूर्य को जल का अर्घ्य दें। गायत्री मंत्र का जाप करें।

Sun Transit 2023

Sun Transit 2023: आज सूर्य की वृषभ संक्रांति है अर्थात् सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश है जिसके बाद मेष में बना चतुर्ग्रही योग समाप्त होगा। साथ ही सूर्यग्रहण दोष भी समाप्त होगा जो राहत देने वाला रहेगा लेकिन इसके साथ ही बुध के साथ बना हुआ बुधादित्य भी समाप्त हो जाएगा। इससे समस्त राशियों का गणित पूरी तरह बदल जाएगा। वृषभ सूर्य के शत्रु ग्रह शुक्र की राशि है जिसका सीधा असर मनुष्य के भौतिक जीवन और संबंधों पर पड़ने वाला है।

वृषभ के सूर्य का राशियों पर प्रभाव

  • मेष : मान-सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, किंतु धनाभाव हो सकता है, कुछ काम आपके अटक भी सकते हैं।
  • वृषभ : शारीरिक स्वस्थता प्राप्त होगी, धन में वृद्धि होगी, दांपत्य जीवन में टकराव, प्रेम में विरोध हो सकता है।
  • मिथुन : बारहवां सूर्य खर्च अधिक करवाएगा, पारिवारिक सुखों पर खर्च होगा, नेत्र रोग परेशान करेंगे।
  • कर्क : एकादश का सूर्य प्रतिष्ठा दिलवाएगा, मांगलिक कार्य होंगे, धनतंगी बनी रहेगी, नौकरी में बदलाव होगा।
  • सिंह : करियर में उठाव आएगा, नए अवसर मिलेंगे, आर्थिक तंगी दूर होगी, समाज में प्रतिष्ठा-सम्मान बढ़ेगा।
  • कन्या : भाग्य प्रबल होगा, नए अवसर आएंगे, नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में लाभ होगा, धर्म में रुचि बढ़ेगी।
  • तुला : स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है, मानसिक कष्ट आएगा, धन की कमी होगी, परिवार में विवाद हो सकता है।
  • वृश्चिक : दांपत्य जीवन पर सीधा असर पड़ेगा, विवादित स्थिति बन सकती है, स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
  • धनु : रोग और शत्रु परास्त होंगे, धन का आगमन होगा, नए कार्य मिलेंगे, व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं।
  • मकर : प्रेम, शिक्षा और संतान से जुड़े कार्यों में लाभ होगा, निवेश से लाभ अर्जित होगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा।
  • कुंभ : सुखों में वृद्धि होगी, संपत्ति खरीदने के योग हैं किंतु पारिवारिक और दांपत्य जीवन के लिए ठीक नहीं रहेगा।
  • मीन : भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे, समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी, नौकरी में लाभ, नए व्यापारिक अनुबंध करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+