Vastu Tips: इन चीजों को रखें घर से बाहर, वरना नहीं टिकेगा धन
नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र दिशाओं के साथ-साथ वस्तुओं पर भी निर्भर करता है। हमारे घर में कई ऐसी वस्तुएं होती हैं जिनसे नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। और यदि घर में नकारात्मक ऊर्जा अधिक है तो वहां रहने वालों को कभी भी सुख प्राप्त नहीं होता। आमतौर पर लोगों को जानकारी नहीं होती है कि घर में कौन सी चीजें नकारात्मक ऊर्जा दे रही है।
आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ वस्तुओं के बारे में जिन्होंने आपका सुख छीन रखा है

- घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। फर्श, दीवारों, छत, फर्नीचर आदि में जमी धूल गंदगी भयंकर नेगेटिव एनर्जी का उत्पादन करती है। इससे आपकी आय बाधित होती है। घर में सुखों का अभाव रहता है।
- रद्दी, टूटे हुए फर्नीचर, टूटे हुए कांच घर में नहीं होना चाहिए। इनसे आर्थिक समृद्धि में बाधा आती है।
- चीनी और कांच के टूटे हुए कप, गिलास का इस्तेमाल बिलकुल न करें। बर्तन भी टूटे हुए नहीं होना चाहिए।
- टपकते नल आपके घर में पैसा टिकने नहीं देते। यदि घर का कोई भी नल लीक कर रहा हो तो उसे तुरंत ठीक करवाएं।
- लोग अक्सर घरों में सजावट के लिए कंटीले पौधे लगा लेते हैं, बेशक इनमें फूल तो अच्छे खिलेंगे, लेकिन ये आपक सुख छीन लेंगे।
- मकड़ी के जाले सभी घरों में हो ही जाते हैं, इन्हें समय-समय पर साफ करते रहें। यी आपकी तरक्की में रूकावट डालते हैं।
- शू रैक घर के बाहर रखें। छोटे घरों और खासकर फ्लैट में शू रैक घर में ही रखे जाते हैं। यह गलत है। शू रैक बाहर रखें।
- नकली फूलों को घर में बिलकुल न रखें। ये बेजान होते हैं इससे पारिवारिक संबंधों में परेशानी आती है।
- फटे कपड़े भूलकर भी न पहनें। ये दरिद्रता लाते हैं।
- जूठे बर्तन रात को न रखें। इन्हें मांजकर रखना चाहिए। यदि रखे रहें तो इनमें पानी भर देना चाहिए।
- . हम घरों में अगरबत्ती जलाते हैं। इनमें बांस होता है। घर में बांस जलाना अशुभ होता है। इनके स्थान पर धूप बत्ती लगाएं।












Click it and Unblock the Notifications