Surya Grahan 2019: सूर्य ग्रहण और अमावस्या साथ-साथ इसलिए जरूर कीजिए ये काम...

नई दिल्ली। साल 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण आज है, यह कंकणाकृति सूर्यग्रहण है और संपूर्ण भारत में दिखाई देगा, आज के सूर्यग्रहण में छह ग्रह एक साथ होंगे और यह भारत में दिखाई भी देगा, गौरतलब है कि वर्ष 1962 में बहुत बड़ा सूर्यग्रहण हुआ था, जिसमें सात ग्रह एक साथ थे, आज के ग्रहण का खास महत्व है क्योंकि आज पौष अमावस्या भी है।

दान-पुण्य करने से इंसान के सारे कष्ट समाप्त हो जाते हैं...

दान-पुण्य करने से इंसान के सारे कष्ट समाप्त हो जाते हैं...

अब चूंकि ये ग्रहण अमावस्या को पड़ रहा है और अमावस्या गुरूवार को है तो इस कारण इसका धार्मिक महत्व बढ़ गया है क्योंकि अमावस्या के दिन दान-पुण्य करने से इंसान के सारे कष्ट समाप्त हो जाते हैं। आपको बता दें कि मान्यता के मुताबिक अमावस्या पर देवताओं का निवास संगम के तट पर होता है।

ब्राह्मणों को भोजन कराएं और दान-पुण्य करें

ब्राह्मणों को भोजन कराएं और दान-पुण्य करें

इसलिए आज संभवतः ब्राह्मणों को मीठा भोजन करवाकर व गरीबों को दान करके व स्वयं भी मीठा भोजन किया जाता है। इसलिए आज के दिन लोग ये काम जरूर करें।


दान करने की प्रथा

ग्रहण काल के दौरान भी पापों और कष्टों से मुक्ति पाने के लिए दान करने की प्रथा है इसलिए आज का का महत्व बहुत बढ़ गया है, भले ही ग्रहण भारत में नहीं लग रहा है लेकिन इसका असर लोगों के जीवन और राशियों पर पड़ेगा इस कारण आज के दिन लोगों को दान-पुण्य करने को कहा जा रहा है।

ग्रहण का असर राशियों पर होता है...

ग्रहण का असर राशियों पर होता है...

ग्रहण का असर राशियों पर होता है इसलिए पंडितों के मुताबिक जो लोग ग्रहण को मानते हैं उन्हें आज के दिन खास तौर पर पूजा-अर्चना करनी चाहिए और उसके बाद गरीबों को दान करना चाहिए, गाय को रोटी खिलानी चाहिए क्योंकि इससे उन्हें सुख और धन-लाभ होगा।

सूर्यग्रहण का समय

सूर्यग्रहण का समय

सूर्यग्रहण सुबह 8:09 पर शुरू होगा, 9:37 पर ग्रहण का मध्यकाल होगा और 10:58 पर ग्रहण का मोक्ष होगा, सूर्य ग्रहण की वलयाकार अवस्था दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी, जबकि ग्रहण की आंशिक अवस्था दोपहर एक बजकर 36 मिनट पर समाप्त होगी, सूतक बारह घंटे पहले ही 25 दिसम्बर की रात 8:17 पर लग चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+