2019: पहले ही महीने में सूर्य और चंद्रग्रहण, बन रहे कई खास संयोग
नई दिल्ली। साल 2019 का आगाज हो चुका है। इस साल के बारे में संयोग से कई ऐसी बातें सामने आ रही हैं, जिन्हें जानकर आपको आश्चर्य जरूर होगा। सबसे पहले नए साल यानी 2019 के पहले दिन के बारे में बात करते हैं। 01 जनवरी 2019 यानी साल का पहला दिन मंगलवार था। अब जरा सुनिए कि 2019 की आखिरी डेट यानी 31 दिसंबर 2019 को भी मंगलवार ही पड़ेगा। मतलब साल 2019 की शुरुआत और अंत मंगलवार से ही होगा। नए साल में सूर्य ग्रहण के लेकर भी अजग संयोग बन रहे हैं। साल के पहले महीने में solar eclipse यानी सूर्यग्रहण के साथ ही चंद्रग्रहण यानी lunar eclipse भी पड़ेगा।

साल की शुरुआत और अंत दोनों सूर्य ग्रहण से
साल 2019 के पहले महीने की शुरुआत में सूर्य ग्रहण पड़ेगा। 6 जनवरी 2019 को आंशिक सूर्य ग्रहण पड़ने वाला, संयोग देखिए 2019 का अंत भी सूर्य ग्रहण से ही होगा। 2019 के अंतिम माह दिसंबर में 26 तारीख को सूर्य ग्रहण पड़ेगा।
-साल का पहला और दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन साल की तीसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा।
-साल 2019 का पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को पड़ेगा, जिसका भारत में नहीं होगा। पहला सूर्यग्रहण भारतीय समय के हिसाब से सुबह 5:00 बजे से 09:18 मिनट तक रहेगा। यह आंशिक होगा।
-दूसरा सूर्य ग्रहण 2-3 जुलाई के बीच में पड़ेगा। यह भी भारत में नहीं दिखेगा। तीसरा सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को पड़ेगा, इसका असर भारत में होगा।

पहले सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण को लेकर भी बन रहा अजब संयोग
नए साल में एक और संयोग बन रहा है। 2019 के पहले महीने में दो ग्रहण पड़ेंगे, लेकिन संयोग से दोनों भारत में नहीं दिखेंगे। पहला सूर्यग्रहण 6 जनवरी को पड़ेगा, जिसका असर भारत में नहीं होगा। 21 जनवरी 2019 की सुबह 09 बजे से 12:21 मिनट पहला चंद्रग्रहण पड़ेगा और यह भी भारत में नहीं दिखाई देगा। 16 जुलाई 2019 की रात 01:30 से सुबह 04:29 मिनट आंशिक चंद्रग्रहण रहेगा, यह भारत में दिखाई देगा।

03 जनवरी, 01 फरवरी और 11 नवंबर को होंगी तीन बड़ी खगोलीय घटनाएं
2019 के बारे में कुछ और बेहद रोचक जानकारियां सामने आई हैं। 2 जनवरी को पृथ्वी अपनी अंडाकार कक्षा से गुजरते हुए ऐसे स्थान पर पहुंच जाएगी, जहां सूर्य से उसकी सबसे कम दूरी होगी। दूसरी अहम जानकारी यह है कि 01 फरवरी को एनटी7 नाम का विशाल उल्का पिंड पृथ्वी के बहुत पास से गुजरेगा। नासा के मुताबिक, धरती के साथ इसकी टक्कर की संभावना नहीं है, इसलिए कोई खतरा नहीं है। नवंबर 2019 में एक और बड़ी खगोलीय घटना होगा, जो कि हर 13 साल बाद होती है। 11 नवंबर 2019 को मर्करी सूर्य की डिस्क को क्रॉस करेगा, यह बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना है, जो कि 13 वर्ष में एक बार होती है।
-
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड












Click it and Unblock the Notifications