अपनी जेब में रखें सिर्फ एक चीज, खुल जाएगी किस्मत

नई दिल्ली। ज्योतिष और टोटकों का प्रमुख ग्रंथ लाल किताब छोटे-छोटे और आसान उपायों के माध्यम से जीवन की अनेक समस्याओं का समाधान सुझाता है। इसमें कई ऐसी वस्तुओं के बारे में जिक्र मिलता है, जिन्हें अपने पास रखने भर से परेशानियों से राहत महसूस होने लगती है। आइए जानते हैं बारहों राशि वालों के लिए वे कौन सी चीजें हैं जो वे अपने जेब या पर्स में रखकर वर्तमान समस्याओं के साथ-साथ भविष्य में आने वाली पीड़ाओं से भी बच सकते हैं....

जेब में या पर्स में लाल रंग की कोई वस्तु रखें

जेब में या पर्स में लाल रंग की कोई वस्तु रखें

  • मेष : जैसा कि सभी को ज्ञात है मेष राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि वाले व्यक्ति यदि हमेशा अपने जेब में या पर्स में लाल रंग की कोई वस्तु रखेंगे तो शुभ रहेगा। यह वस्तु लाल रूमाल, लाल पेन हो सकती है।
  • वृषभ : इस राशि का स्वामी शुक्र है। इसलिए अपने पास हमेशा सफेद रंग का रूमाल, सफेद पेन या सफेद कोरे कागज का आठ कोनों वाला कागज अपने पर्स में हमेशा रखें। इस राशि के जातक चांदी का अष्टकोण पतरा भी अपने पर्स में रख सकते हैं।
  • मिथुन : इस राशि के लोग एक हरे कागज में दुर्वा बांधकर हमेशा अपने पास रखें। एक हरे कपड़े में पांच इलायची बांधकर अपने पर्स या जेब में रखकर कोई कार्य करने, नौकरी का इंटरव्यू देने या परीक्षा देने जाएंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।
  • कर्क : इस राशि के लोग सफेद मोती हमेशा पहनकर रखें। चांदी का चोकोर टुकड़ा अपने पर्स में रखें इससे धन आने के मार्ग में कभी बाधा नहीं आएगी। एक सफेद कपड़े में थोड़े से अक्षत बांधकर अपने साथ रखें। इससे आने वाली समस्याएं कम हो जाएंगी।
  • सिंह : सिंह राशि के जातकों पर सूर्य की कृपा होगी तो वे जीवन में हमेशा तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ते रहेंगे। इस राशि के लोग घर से निकलते समय चंदन का तिलक करके निकलें। अपने गले में हमेशा लाल चंदन के दानों की माला पहनकर रखें।
  • हरे रंग के शेड वाला कपड़ा पहनें

    हरे रंग के शेड वाला कपड़ा पहनें

    • कन्या : इस राशि के जातक प्रत्येक बुधवार को कोई हरे रंग के शेड वाला कपड़ा पहनें। अपने जेब में हरे रंग का रूमाल हमेशा रखें। भगवान गणेशजी की तस्वीर अपने जेब या पर्स में रखने से जीवन की समस्त बाधाओं से पार पा जाएंगे।
    • तुला : इस राशि के जातक घर से निकलते समय कुछ मीठा खाकर निकलें। कोई सफेद चमकीली वस्तु हमेशा अपने पास रखे। चाहे वह कपड़ा, कागज, पेज, पेंसिल हो। शुक्रवार के दिन इस राशि के लोग मीठे चावल खाएं।
    • वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातक एक चांदी की ठोस गोली को सिंदूर के साथ बांधकर अपने पेंट की दाहिनी जेब में रखें। स्त्रियां अपने पर्स में रखें। जेब में हमेशा लाल रंग का रूमाल भी रखें। कुछ लिखते समय लाल रंग के पेन का इस्तेमाल करें।
    • धनु : धनु राशि के जातकों पर बृहस्पति की विशेष कृपा होती है, लेकिन इस कृपा को प्राप्त करने के लिए कुछ उपाय करना जरूरी होते हैं। इस राशि के जातक हरे रंग की बॉर्डर वाला पीले रंग का रूमाल हमेशा अपने साथ रखें। गुरुवार को पीली मिठाई अवश्य खाएं।
    • सफेद या पीले रंग का रूमाल साथ में रखें

      सफेद या पीले रंग का रूमाल साथ में रखें

      • मकर : नीले रंग का रूमाल जेब में रखना शुभप्रद रहेगा। लिखने के लिए जहां तक संभव हो नीले रंग की स्याही वाला पेन ही इस्तेमाल करें। संकटों से मुक्ति के लिए नीले रंग का छह कोनों वाला कागज जेब में रखें।
      • कुंभ : काले रंग का रूमाल या काले रंग का तिकोना कागज हमेशा अपने जेब में या पर्स में रखें। इससे आने वाली समस्याएं कम होंगी और वर्तमान में चल रही परेशानियों से राहत महसूस होगी। इस राशि के जातक शनिवार को काली वस्तुओं का दान करें।
      • मीन : इस राशि के जातक सफेद या पीले रंग का रूमाल साथ में रखें। संकटों से बचने के लिए एक सफेद कपड़े पर हल्दी से ऊं नम: शिवाय लिखकर हमेशा अपने पास रखें। गुरुवार और सोमवार को शिवजी की पूजा अवश्य करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+