Shani Gocher 2025: शनि करने जा रहे हैं मीन में प्रवेश, संभलकर रहें ये तीन राशियां वरना होगा बुरा हाल
Shani Gocher 2025: 29 मार्च 2025 को शनिदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे, शनि की बदली चाल लोगों के जीवन को काफी प्रभावित करती है। कुंभ, मीन और मेष राशि को तो ये सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला है क्योंकि अब इन तीनों राशियों पर साढ़ेसाती का दौर चलेगा लेकिन इस बार शनिदेव सभी राशियों पर प्रभाव डालेंगे जो कि एक खास बात हैं।
कुंभ, मीन और मेष राशियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है, इन सभी को धन निवेश में सतर्कता बरतने की कोशिश करनी चाहिए।

हालांकि इन लोगों का मानसिक तनाव कम होगा, नई शुरुआत के योग भी बनेंगे, जो कि एक सकारात्मक कदम है।
करियर में सकारात्मक बदलाव के भी संकेत (Shani Gocher)
आत्मविश्वास में वृद्धि, करियर में सकारात्मक बदलाव के भी संकेत मिल रहे हैं लेकिन फिर भी इन तीनों को काफी संभलकर रहने की जरूरत है, जरा सी गलती इन पर काफी भारी पड़ सकती है।
इन तीनों राशि के अलावा शनिदेव बाकी राशियों पर निम्नलिखित असर डालने वाले हैं (Shani Gocher)
- वृषभ राशि - करियर में तरक्की, लेकिन पारिवारिक जीवन में सावधानी जरूरी।
- मिथुन राशि - विदेश यात्रा और शिक्षा में प्रगति, मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
सिंह वाले भी जरा रहें संभलकर
- कर्क राशि - अचानक आर्थिक लाभ, लेकिन सेहत का ध्यान रखें।
- सिंह राशि - वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव, नौकरी में बदलाव संभव।
- कन्या राशि - कार्यक्षेत्र में सफलता, सेहत पर विशेष ध्यान दें।
- तुला राशि - प्रेम संबंधों में बाधा, करियर में अवसर बढ़ेंगे।
धनु और मकर लिए अच्छा है गोचर
- वृश्चिक राशि - परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, संपत्ति लाभ के योग।
- धनु राशि - यात्रा योग, जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
- मकर राशि - धन वृद्धि, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं।
शनि देव को कैसे करें प्रसन्न (Shani Gocher)
- शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिदेव की स्तुति करें।
- शनिचालीसा का पाठ करें।
- शनिदेव की पूजा के बाद शनिदेव की आरती भी करें।
इन मंत्रों का जाप करें
- "निलांजन समाभासं, रविपुत्रं यमाग्रजम्।
- छायामार्तण्ड सम्भूतं, तं नमामि शनैश्चरम्।।"
- "ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः" मंत्र का जाप करें।
शनि चालीसा (Shani Gocher 2025 )
दोहा
- जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल करण कृपाल।
- दीनन के दुख दूर करि, कीजै नाथ निहाल॥
- जय जय श्री शनिदेव प्रभु, सुनहु विनय महाराज।
- करहु कृपा हे रवि तनय, राखहु जन की लाज॥
चौपाई
- जयति जयति शनिदेव दयाला।
- करत सदा भक्तन प्रतिपाला॥
- चारि भुजा, तनु श्याम विराजै।
- माथे रतन मुकुट छबि छाजै॥
- परम विशाल मनोहर भाला।
- टेढ़ी दृष्टि भृकुटि विकराला॥
- कुण्डल श्रवण चमाचम चमके।
- हिय माल मुक्तन मणि दमके॥
- कर में गदा त्रिशूल कुठारा।
- पल बिच करैं अरिहिं संहारा॥
- पिंगल, कृष्णो, छाया नन्दन।
- यम, कोणस्थ, रौद्र, दुखभंजन॥
- सौरी, मन्द, शनी, दश नामा।
- भानु पुत्र पूजहिं सब कामा॥
- जा पर प्रभु प्रसन्न ह्वैं जाहीं।
- रंकहुँ राव करैं क्षण माहीं॥
- पर्वतहू तृण होई निहारत।
- तृणहू को पर्वत करि डारत॥
- राज मिलत बन रामहिं दीन्हयो।
- कैकेइहुँ की मति हरि लीन्हयो॥
- बनहूँ में मृग कपट दिखाई।
- मातु जानकी गई चुराई॥
- लखनहिं शक्ति विकल करिडारा।
- मचिगा दल में हाहाकारा॥
- रावण की गति-मति बौराई।
- रामचन्द्र सों बैर बढ़ाई॥
- दियो कीट करि कंचन लंका।
- बजि बजरंग बीर की डंका॥
- नृप विक्रम पर तुहि पगु धारा।
- चित्र मयूर निगलि गै हारा॥
- हार नौलखा लाग्यो चोरी।
- हाथ पैर डरवायो तोरी॥
- भारी दशा निकृष्ट दिखायो।
- तेलिहिं घर कोल्हू चलवायो॥
- विनय राग दीपक महं कीन्हयों।
- तब प्रसन्न प्रभु ह्वै सुख दीन्हयों॥
- हरिश्चन्द्र नृप नारि बिकानी।
- आपहुं भरे डोम घर पानी॥
- तैसे नल पर दशा सिरानी।
- भूंजी-मीन कूद गई पानी॥
- श्री शंकरहिं गह्यो जब जाई।
- पारवती को सती कराई॥
- तनिक विलोकत ही करि रीसा।
- नभ उड़ि गयो गौरिसुत सीसा॥
- पाण्डव पर भै दशा तुम्हारी।
- बची द्रौपदी होति उघारी॥
- कौरव के भी गति मति मारयो।
- युद्ध महाभारत करि डारयो॥
- रवि कहँ मुख महँ धरि तत्काला।
- लेकर कूदि परयो पाताला॥
- शेष देव-लखि विनती लाई।
- रवि को मुख ते दियो छुड़ाई॥
- वाहन प्रभु के सात सुजाना।
- जग दिग्गज गर्दभ मृग स्वाना॥
- जम्बुक सिंह आदि नख धारी।
- सो फल ज्योतिष कहत पुकारी॥
- गज वाहन लक्ष्मी गृह आवैं।
- हय ते सुख सम्पति उपजावैं॥
- गर्दभ हानि करै बहु काजा।
- सिंह सिद्धकर राज समाजा॥
- जम्बुक बुद्धि नष्ट कर डारै।
- मृग दे कष्ट प्राण संहारै॥
- जब आवहिं प्रभु स्वान सवारी।
- चोरी आदि होय डर भारी॥
- तैसहि चारि चरण यह नामा।
- स्वर्ण लौह चाँदी अरु तामा॥
- लौह चरण पर जब प्रभु आवैं।
- धन जन सम्पत्ति नष्ट करावैं॥
- समता ताम्र रजत शुभकारी।
- स्वर्ण सर्व सर्व सुख मंगल भारी॥
- जो यह शनि चरित्र नित गावै।
- कबहुं न दशा निकृष्ट सतावै॥
- अद्भुत नाथ दिखावैं लीला।
- करैं शत्रु के नशि बलि ढीला॥
- जो पण्डित सुयोग्य बुलवाई।
- विधिवत शनि ग्रह शांति कराई॥
- पीपल जल शनि दिवस चढ़ावत।
- दीप दान दै बहु सुख पावत॥
- कहत राम सुन्दर प्रभु दासा।
- शनि सुमिरत सुख होत प्रकाशा॥
दोहा
- पाठ शनिश्चर देव को, की हों 'भक्त' तैयार।
- करत पाठ चालीस दिन, हो भवसागर पार॥
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications