Chandra Gochar 2025: चंद्रदेव करने जा रहे हैं राशि परिवर्तन, इन तीन राशियों की निकलेगी लॉटरी
Chandra Gochar 2025: चंद्र देव मन के मन और मनोबल के देव कहे जाते हैं। वो 30 मार्च 2025 को 4:34 PM को मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं, जिन पर चंद्रदेव कुछ खास तौर पर कृपा बरसाने वाले हैं, जिसकी वजह से इन तीनों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और साथ ही सुखों का आगमन होगा।
अब आप सोच रहे होंगे कि ये तीन राशियां कौन सी है? तो आपको बता दें कि ये तीन राशियां हैं - मिथुन, कर्क और वृश्चिक। इन तीनों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा, पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी और आर्थिक रूप से इन्हें बहुत फायदा होगा।

ये लोग जो भी काम करेंगे उसमें ये सफल रहेंगे और इनके घर-आंगन में भी सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
चंद्र का गोचर सभी राशियों के लिए शुभ है (Chandra Gochar 2025)
ये तो हुई इन तीन राशियों की बात लेकिन आपको बता दें कि चंद्र का गोचर सभी राशियों के लिए शुभ होने वाला है। फिलहाल चंद्रदेव आपके जीवन में सुख-शांति और शीतलता प्रदान करें इसलिए चंद्रगोचर के दौरान कुछ बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है।
आइए जानते हैं कि इस दौरान क्या करें और क्या ना करें?
क्या करें (Chandra Gochar 2025)
- चंद्र देव की पूजा करें और सोमवार का व्रत रखें।
- शिवजी की उपासना करें, विशेषकर "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें।
- दूध, चावल और सफेद वस्त्र दान करें।
- ध्यान और योग करें ताकि मानसिक शांति बनी रहे।
क्या न करें (Chandra Gochar 2025)
- मांसाहार और मदिरा से दूर रहें।
- मन को अशांत करने वाली नकारात्मक विचारधारा से दूर रहें।
- किसी को अपशब्द न कहें और माता-पिता का अनादर न करें।
- चांदी के गहनों को गिरवी न रखें, इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications