शनि अस्त : 19 जनवरी से 22 फरवरी तक, साढ़ेसाती ढैया वालों को रहेगी राहत
नई दिल्ली, 17 जनवरी। मकर राशि में चल रहा शनि 19 जनवरी को प्रात: 8.26 बजे से अस्त हो रहा है। शनि 22 फरवरी को प्रात: 10.13 बजे पुन: उदय हो जाएगा। इस प्रकार 35 दिन की अवधि में शनि अस्त रहेगा। शनि अस्त होने से उन लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी जिन्हें शनि की साढ़ेसाती और लघु कल्याणी ढैया चल रहा है। वर्तमान में शनि मकर राशि में गोचर कर रहा है इसलिए धनु, मकर और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती चल रही है और मिथुन व तुला राशि पर लघु कल्याणी ढैया चल रहा है। इसलिए शनि अस्त होने के कारण इन पांच राशि के जातकों को राहत रहेगी।

क्या होगा लाभ
- शनि अस्त होने से धनु, मकर, कुंभ, मिथुन और तुला राशि के जातकों को शनि की पीड़ा से राहत मिलेगी। कार्यो को गति मिलेगी। अटके हुए कार्य पूरे होने की स्थिति में आएंगे।
- अन्य राशि के जातकों को भी शनि की पीड़ा से शांति मिलेगी।
- जिन लोगों की जन्मकुंडली में शनि चौथे, आठवें, 12वें घर में दूषित होकर बैठा हो उन्हें शनि के दुष्प्रभावों से राहत मिलेगी।
- कुंडली में यदि शनि मारकेश है तो उन लोगों को इन 35 दिनों की अवधि में राहत मिलेगी।
- शनि खराब है तो कोई भी कार्य आसानी से नहीं होता। भागदौड़ बनी रहती है। इस दौरान भागदौड़ कम होगी।
क्या उपाय करें
- शनि की पीड़ा को शांत करने के लिए शनि चालीसा का नित्य पाठ करें।
- काले मोतियों की माला गले में धारण करें।
- हनुमानजी के नित्य दर्शन करें।
- कच्चे दूध में शुद्ध जल और काले तिल डालकर पीपल के पेड़ में अर्पित करें।
More From
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications