Vrischika (Scorpio) Career Horoscope 2020: वृश्चिक के कॅरियर बनाने वाला रहेगा यह साल

वृश्चिक राशि पर से 24 जनवरी को शनि की साढ़ेसाती उतर जाने के कारण लंबे समय से अटके हुए कार्यों में एकदम से तेजी आएगी। कॅरियर के लिहाज से यह साल पुराने सारे गड्ढे भरने वाला साल साबित होगा। यह साल विद्यार्थियों का साल है। यानी जो विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी करके जॉब या बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, उनकी शुरुआत इस साल अच्छी होने वाली है। आपका कॅरियर इस साल बन जाएगा। मैनेजमेंट, आर्ट, कल्चर, लेखन, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आदि के लिए समय अच्छा आ रहा है। सूर्य, चंद्र और गुरु तीनों का साथ इस साल मिलने वाला है जो आपको सफलता दिलाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी इस साल पदोन्नति के योग बन रहे हैं। वे लोग जो कुछ समय से कार्यस्थल पर अपने उच्चाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वे सफल होंगे।

 वृश्चिक के कॅरियर बनाने वाला रहेगा यह साल

व्यावसायिक जीवन की बात करें तो कार्यक्षेत्र में सफलता की प्रबल संभावना देखी जा सकती है। मंगल की उपस्थिति अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण कर रही है, जो आपको बहुत लाभकारी परिणाम देने जा रहा है। कृषि क्षेत्र, भूमि-भवन निर्माण, प्रॉपर्टी के व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। जो लोग धर्म, अध्यात्म, ज्योतिष में रुचि रखते हैं और इनसे संबंधित चीजों का बिजनेस करते हैं उनके लिए भी वक्त शुभ है। इस राशि के साथ सबसे बड़ी बात यह है कि 24 जनवरी को शनि के राशि परिवर्तन करने के साथ आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप अपनी भीतरी उर्जा का प्रयोग सकारात्मक कार्यों में करेंगे।

कॅरियर में रिलेक्सेशन

सितंबर से दिसंबर के बीच का समय कॅरियर में रिलेक्सेशन वाला होगा। यानी इस समय में आपको कार्य-व्यवसाय को यथावत रखना होगा।

यह पढ़ें: जानिए शनि क्या दे रहा है साल 2020 में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+