Vrischika (Scorpio) Business Horoscope 2020: सफल होने के हजार अवसर आएंगे

वर्ष 2020 में बुध का गोचर 13 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश के साथ शुरू होगा जो 28 नवंबर 2020 को वृश्चिक राशि तक पहुंचेगा। मकर से कुंभ, मीन, मेष आदि राशियों से होते हुए वृश्चिक तक होगा। अलग-अलग राशियों पर गोचर का विभिन्न राशियों पर भिन्न-भिन्न प्रभाव होगा।

वृश्चिक: सफल होने के हजार अवसर आएंगे इस साल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य कर्मेश होता है। इसलिए बिजनेस में लाभ तो देता ही है। सूर्य और राशि स्वामी मंगल में मित्रता और बुध से समभाव रखने के कारण वृश्चिक राशि के जातकों के सामने अनेक संभावनाएं खड़ी हैं। आपको अपने लिए सर्वश्रेष्ठ संभावना को चुनकर उस पर काम शुरू करना है।

थोड़ा संभलकर रहना पड़ेगा

आपको बिजनेस स्थापित करने में या नया कार्य स्थापित करने में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। जो लोग पहले से किसी बिजनेस से जुड़े हुए हैं और कर्ज चढ़ा हुआ है, वे अपना अधिकांश कर्ज चुकाने की स्थिति में आ जाएंगे। धन कमाने के जितने भी प्रयास आप करेंगे उनमें सफलता मिलती दिख रही है। जनवरी से अप्रैल और सितंबर से नवंबर 2020 के बीच का समय साल का सबसे अच्छा समय कहा जा सकता है जब आप अपने काम को ऊंचाइयां प्रदान कर सकते हैं।

यह पढ़ें: कॅरियर राशिफल 2020

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+