Dhanu (Sagittarius) Career Horoscope 2023: उतार-चढ़ाव भरा रहेगा साल

मार्च से जून के बीच का समय बौद्धिक कार्यो में लाभ देगा। इस समय आपका प्रमोशन हो सकता है और बड़ा धनलाभ भी हो सकता है।

Career Horoscope 2023:

Sagittarius Career Horoscope 2023: धनु राशि के जातकों के करियर में वर्ष के प्रारंभ से ही उतार-चढ़ाव दिखाई देने लगेगा। आपको सावधान रहते हुए पूरी लगन और ईमानदारी से कार्य करते रहना है। काम में जरा भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। करियर में स्थिरता कम रहेगी और डांवाडोल रहेंगे। वर्ष के प्रारंभ में शनि द्वितीय भाव में गोचर करेगा जिसके प्रभाव से वाणी खराब होगी। यदि आपका बोलने के काम वाला करियर है तो अधिक सतर्क रहें। अन्य कार्यो में भी वाणी का संयम खोते ही नौकरी से भी हाथ धो बैठेंगे।

करियर में बड़े जोखिम उठाने के प्रयास करेंगे

17 जनवरी से शनि आपके तीसरे भाव में आ जाएगा जिससे आपको हिम्मत मिलेगी और आप करियर में बड़े जोखिम उठाने के प्रयास करेंगे और उसमें सफल भी होंगे। आपके दशम स्थान का स्वामी सूर्य के साथ होने से सरकारी क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। मार्च से जून के बीच का समय बौद्धिक कार्यो में लाभ देगा। इस समय आपका प्रमोशन हो सकता है।

अगस्त से अक्टूबर के बीच पुन: बड़े बदलाव

यदि आप स्थानांतरण चाहते हैं तो वह भी आपे मन मुताबिक हो सकता है। अगस्त से अक्टूबर के बीच पुन: बड़े बदलाव होंगे। यदि आप टीम लीडर हैं तो संभव है कि वह पद आपसे छीन लिया जाए। आपको इस समय में अपने जॉब से हाथ धोना पड़ सकता है।

जानिए सभी राशियों की साल 2023 में कैसी रहेगी लवलाइफ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+