Dhanu (Sagittarius) Business Horoscope 2020: धनु के लिए लकी है ये साल
वर्ष 2020 में बुध का गोचर 13 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश के साथ शुरू होगा जो 28 नवंबर 2020 को वृश्चिक राशि तक पहुंचेगा। मकर से कुंभ, मीन, मेष आदि राशियों से होते हुए वृश्चिक तक होगा। अलग-अलग राशियों पर गोचर का विभिन्न राशियों पर भिन्न-भिन्न प्रभाव होगा।

धनु राशि वालों को इस साल बुध और गुरु दोनों का शुभ प्रभाव मिलने वाला है। धन के आगमन के मामले में साल शुभ साबित होगा, क्योंकि आपका बिजनेस फर्राटे भरने वाला है। यदि पिछले साल कहीं कुछ कमी रह गई है तो वह इस साल पूरी हो जाएगी, यानी कि आप चाहे पुराना कोई बिजनेस कर रहे हों या इस साल नया शुरू करने वाले हों, आपको दोनों से ही लाभ होने की पूरी संभावना है।
बिजनेस लाभ का सौदा मिलेगा
बिजनेस के लिए सर्वश्रेष्ठ समय यदि कोई है तो वह अप्रैल से जुलाई और नवंबर-दिसंबर, इनमें सफलता निश्चित है। रेडिमेड गारमेंट, महिलाओं के वस्त्र, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, स्टेशनरी, प्रिंटिंग आदि को बिजनेस लाभ का सौदा रहेगा। फूड इंडस्ट्री में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन शनि से जुड़े काम जैसे ऑटोमोबाइल, ऑइल, लौह वस्तुएं, मशीनरी का काम उतना लाभ नहीं देगा। इस राशि के कॉरपोरेट वर्ल्ड से जुड़े लोग भी अच्छी स्थिति में रहेंगे, लेकिन उनमें से कई लोग अपना खुद का काम शुरू करने की ओर प्रवृत्त होंगे।












Click it and Unblock the Notifications