Moonga: मंगल को आपके लिए मांगलिक बना देगा मूंगा

नई दिल्ली।मंगल ग्रह को लेकर अक्सर लोग भयभीत रहते हैं और शनि की तरह ही इसकी भी शांति के लिए कई तरह के उपाय करते रहते हैं। काफी हद तक यह सही भी है क्योंकि मंगल मांगलिक कार्यों का प्रतिनिधि ग्रह भी होता है। यदि किसी युवक-युवती की कुंडली मंगलीक है तो उसके विवाह में देरी होती है। मंगल का प्रभाव मनुष्य के शरीर में रक्त, और रक्त वाहिकाओं पर होता है। मंगल यदि खराब है तो व्यक्ति कई तरह के रोगों आदि से घिरा रहता है।

आइए आज हस्तरेखा के अनुसार जानते हैं खराब मंगल को अपने लिए शुभ कैसे बनाएं..

हथेली में मंगल का स्थान जीवन रेखा के नीचे का पूरा क्षैतिज क्षेत्र होता है। इसे मंगल का मैदान कहा जाता है। इसमें मंगल की स्थिति दो स्थानों पर होती है उर्ध्व मंगल और निम्न मंगल। उर्ध्व मंगल का क्षेत्र कनिष्ठिका अंगुली के नीचे और चंद्र पर्वत के समीप होता है तथा निम्न मंगल का क्षेत्र अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत से लगा हुआ होता है।

उर्ध्व मंगल और निम्न मंगल

उर्ध्व मंगल और निम्न मंगल

उर्ध्व मंगल और निम्न मंगल यदि बलवान हो यानी यह क्षेत्र उभरा हुआ, लालिमा लिए हुए हो और इस पर अधिक रेखाएं ना हो तो व्यक्ति मंगल प्रधान कहलाता है। मंगल प्रधान व्यक्ति आर्मी, नेवी, राजनीतिज्ञ, मंत्री, सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने वाला, बड़ा वकील, व्यापार आदि के क्षेत्र में उच्चता प्राप्त करता है। मंगल प्रधान व्यक्ति कंजूस प्रवृत्ति के नहीं होते। स्पष्टवादी, सफल वक्ता और व्यवहारकुशल होता हैं। इनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है।

निम्न मंगल अत्यधिक उभरा हुआ हो तो

निम्न मंगल अत्यधिक उभरा हुआ हो तो

हथेली में उर्ध्व मंगल और निम्न मंगल संतुलित होना चाहिए। यदि निम्न मंगल अत्यधिक उभरा हुआ हो तो व्यक्ति ईर्ष्यालु और क्रोधी स्वभाव का होता है। निम्न मंगल अत्यधिक उभरा हुआ हो और उर्ध्व मंगल दबा हुआ हो तो व्यक्ति धोखेबाज, विश्वासघाती होता है। ऐसे व्यक्ति में सहनशीलता की कमी होती है और सफलता उसे मुश्किल से ही मिल पाती है। यदि दोनों मंगल के क्षेत्र खराब हो तो व्यक्ति जीवन में कभी सफल और सुखी नहीं हो पाता है।

 इसे मजबूत कैसे बनाएं

इसे मजबूत कैसे बनाएं

हथेली में कमजोर मंगल है तो उसे बलवान बनाने के लिए उससे संबंधित वस्तुओं का दान करना चाहिए। जैसे मसूर की दाल, शिवजी की पूजा, हनुमान आराधना आदि। यह उपाय निम्न और उर्ध्व दोनों मंगल खराब होने की स्थिति में करना चाहिए। लेकिन यदि कोई एक मंगल खराब है तो तिकोना लाल मूंगा तांबे की अंगूठी में अवश्य पहनना चाहिए। यह खराब मंगल को आपके लिए शुभ प्रभाव देने वाला यानी मांगलिक बना देगा। हस्तरेखा में मंगल पर किए गए अनेक शोध यह बात मानते हैं कि 98 प्रतिशत लोगों के हाथ में केवल एक ही मंगल खराब होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+