Neelam: शनि का रत्न 'नीलम' पहनने से पहले जान लें ये खास बातें
नई दिल्ली, 14 जनवरी। शनि का रत्म नीलम अत्यंत तीव्र और शीघ्र प्रभाव दिखाने वाला रत्न होता है। इसे अच्छी तरह सोच-विचारकर और योग्य ज्योतिषी को अपनी कुंडली दिखाकर उसके अनुसार ही धारण करना चाहिए अन्यथा यह लाभ की जगह हानि भी देने लगता है। नीलम रत्न धारण करने में यह ध्यान रखा जाना अत्यंत आवश्यक है किवह रत्न पूरी तरह शुद्ध हो। नीलम की अशुद्धियों के कारण भी वह विपरीत प्रभाव देता है।

नीलम के नौ प्रकार के दोष
- प्राचीन रत्न शास्त्रों में नीलम के नौ प्रकार के दोष बताए गए हैं। आइए जानते हैं ये दोष-
- अभ्रक दोष : जब नीलम में अभ्रक का मिश्रण होता है तो उसकी आभा भी अभ्रक की तरह हो जाती है। अभ्रक दोषयुक्त नीलम धारण करने से धन की हानि होती है।
- मंदीदोष : जब नीलम रत्न मंद आभा वाला होता है। अधिक चमक वाला नहीं होता है तो ऐसा नीलम मंदी दोष वाला होता है। ऐसा नीलम धारण करने से कुष्ठ रोग हो जाता है।
- कड़कड़ाहट दोष : कड़कड़ाहट या कर्कराहट दोष युक्त नीलम में अनेक प्रकार की आड़ी-तिरछी रेखाएं होती है। ऐसे दोष युक्त नीलम धारण करने से जातक अनेक प्रकार के रोगों से ग्रसित हो जाता है।
- दोषयुक्त गर्भ वाला : जिस नीलम रत्न के भीतर मध्य में अनेक प्रकार के दोष होते हैं। रेखाएं, दाग-धब्बे, टूटन आदि होती है वह दोषयुक्त गर्भ वाला नीलम होता है। ऐसा नीलम धारण करने से मनुष्य अनेक परेशानियों में घिर जाता है।
- कठोर : जो नीलम कठोर, खुरदुरा होता है वह विपरीत प्रभाव देता है। ऐसा नीलम पहनना स्वयं अपने धन का नाश करना होता है।
- मलिन : यदि नीलम मलिन, मटमैला हो तो ऐसा नीलम मित्रों, स्वजनों से दूर करवा देता है। जो व्यक्ति ऐसा दोषयुक्त नीलम पहनता है वह अकेला रह जाता है।
- पथरीला : पथरीला नीलम धारण करने से अस्त्र-शस्त्र के घाव लगने का डर बना रहता है।
- मटीला : मिट्टी जैसे रंग वाला, कांतिहीन नीलम पहनना हानिकर होता है। यह अनेक प्रकार के कष्ट मनुष्य को देता है।
- विवर्ण : विवर्ण अर्थात अनेक वर्णो रंगों वाला। रंग-बिरंगा नीलम पहनने से हिंसक और जहरीले पशुओं का भय बना रहता है।
More From
-
Hanuman Jayanti 2026 Date: हनुमान जयंती आज, क्या है पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व? -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी












Click it and Unblock the Notifications