Dream Interpretation: रामायण में छुपे हैं रहस्यमयी सपनों के अर्थ, जानिए कैसे...
नई दिल्ली। सपनों का विज्ञान जितना रहस्यमयी है उतना ही यह रोमांचित करने वाला, जिज्ञासा जगाने वाला और शोध का विषय भी है। बरसों से वैज्ञानिक सपनों की दुनिया का भेद पाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन आज तक कोई इसकी थाह नहीं ले पाया है कि आखिर सपनें क्यूं और कैसे आते हैं और इनका क्या अर्थ होता है। लेकिन भारत के प्राचीन ग्रंथों में सपनों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें कही गई हैं।

व्यक्ति आने वाली मौत को भांप सकता है
पौराणिक दस्तावेजों की बात मानें तो भगवान शिव ने ऐसे अनेक संकेतों का उल्लेख किया है, जिनके अनुसार सपनों में मिलने वाले संकेतों को समझकर व्यक्ति आने वाली मौत को भांप सकता है। चांद का टुकड़ों में दिखना, अपने शरीर में से ही अजीब सी गंध आना, हर समय किसी के अपने साथ होने का एहसास होना, आग का रंग बदलते हुए देखना आदि कुछ ऐसे संकेत हैं जो यह बताते हैं कि बस कुछ ही दिनों में उसकी आत्मा शरीर छोड़कर जाने वाली है।

भगवान शिव ने मृत्यु के पूर्वाभास की बात कही है
भगवान शिव ने मृत्यु के पूर्वाभास की बात कही है, किंतु वाल्मीकि रामायण में कुछ ऐसे सपनों का जिक्र आया है, जो यह बताते हैं कि किसी नजदीकी व्यक्ति पर मौत के बादल मंडरा रहे हैं। वाल्मीकि रामायण के अनुसार दशरथ की मौत से एक रात पहले उनके पुत्र भरत को सपने में अपने पिता गोबर में नहाते दिखे थे। इसके अलावा उन्होंने सपने में काले कपड़े पहने महिलाओं को पिता के आसपास देखा था। भरत के सपने में दशरथ फूलों की माला पहने तेल पी रहे थे। राम और रावण के युद्ध से पहले त्रिजटा नाम की राक्षसी ने अपने सपने में रावण की मौत देखी थी। त्रिजटा ने सीता को स्वयं यह बताया था कि रावण की मौत कैसे होगी।
इनके अलावा ऐसे कई संकेत हैं जो सपने में यह बताते हैं कि किसी व्यक्ति की मौत का समय कब आने वाला है...

सपने में लगातार भूत देखना
- अगर आप अपने सपने में खुद को किसी यात्रा के लिए सामान बांधते देखते हैं तो आपको कुछ समय तक किसी यात्रा पर नहीं जाना चाहिए। क्योंकि यह सपना आपकी मौत का संकेत है।
- सपने में अगर आप अपना कोई अंग स्वयं अपने हाथ से काटते दिखाई देते हैं या फिर कोई और आपका कोई अंग काटता है तो इसका अर्थ परिवार में किसी की मौत से है।
- अगर कोई व्यक्ति सपने में लगातार भूत देखता है तो इसका अर्थ है एक साल के भीतर उसकी मौत हो सकती है।
- अगर कोई व्यक्ति खुद की तेल मालिश करता या फिर गधे की सवारी करता दिखे तो यह उसकी जल्द मौत का सूचक है।
- सपने में खुद को नाचते-गाते देखने का अर्थ अपने ही कत्ल से है। अर्थात कोई आपको मारने वाला है। सपने में कौए को सपने में देखना भी मौत दर्शाता है।
- कोई स्त्री अगर सपने में खुद को किसी के साथ संभोग करते देखे या सूखे फूलों की माला पहने देखती है तो उसकी जल्द ही मौत हो जाती है।
- सपने में स्वयं पेड़ से गिरना भी मौत का संकेत देता है।
- अगर कोई स्त्री अपने सपने में खुद को सफेद बालों में देखती है तो जल्द ही उसके पति की मौत का संकेत है।
- सपने में काले कपड़े पहनकर घोड़े की सवारी करना मौत दर्शाता है।
- सपने में अपने ईष्ट देव की तस्वीर को जलते या तबाह होते देखना आने वाली मौत का संकेत देता है।

मौत के संकेत
-
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट -
US-Iran-Israel War: 11 मार्च तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा Iran? US का मास्टर प्लान तैयार, कहा- आज सबसे भयंकर हमले -
Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू -
महीका शर्मा की वजह से पंड्या ब्रदर्स के बीच आई दरार? अचानक बिखरा परिवार! चुप्पी ने मचाया शोर -
Gold Silver Rate: सोना ₹8797 सस्ता, चांदी में बंपर गिरावट,₹29,729 सस्ती, आज कितने में मिला है रहा गोल्ड-सिल्वर -
Budh Nakshatra Parivartan 2026: बुध का हुआ नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों पर गिर सकती है गाज, संभलकर रहें -
जीत के जश्न में भारी बवाल! Kirti Azad ने भारतीय टीम की हरकत को बताया शर्मनाक, ईशान किशन ने दिया तगड़ा जवाब -
आज का तुला राशिफल 10 मार्च 2026: व्यस्तता भरा रहेगा दिन, दिल से रहेंगे खुश लेकिन हो सकता है खर्चा -
Ladli Behna Yojana: इस दिन खातों में आएंगे 1500 रुपये, CM मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर, जानिए तारीख












Click it and Unblock the Notifications