Rahu-Ketu ka rashi Parivartan: साल 2023 का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन आज, जानिए अच्छा है या बुरा?
Rahu-Ketu Transit Today: साल 2023 का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होने जा रहा है। 30 अक्टूबर को राहु और केतु अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में प्रवेश करेगा। दोपहर 2 बजकर 19 मिनट पर दोनों ग्रह वर्तमान राशि से पिछली राशि में प्रवेश करेंगे क्योंकि राहु-केतु की गति सदैव वक्री होती है। राहु के राशि परिवर्तन से गुरु-चांडाल दोष समाप्त होगा।

अनेक राशियां राहत में आएंगी तो अनेक के लिए कष्ट बढ़ने वाले हैं। राहु-केतु का यह राशि परिवर्तन 18 माह बाद होने जा रहा है। अब इन राशियों में दोनों ग्रह अगले डेढ़ वर्ष तक रहेंगे। राशि परिवर्तन से सबसे ज्यादा राहत में मेष राशि के जातक रहेंगे क्योंकि इसी राशि में अभी गुरु-चांडाल दोष बना हुआ था। आइए जानते हैं सभी राशियों पर प्रभाव-
मेष : राहु मीन राशि में जाने से मेष पर से गुरु-चांडाल का प्रभाव समाप्त हो जाएगा। अटके हुए काम फिर से चल पड़ेंगे। धन की आवक बढ़ने लगेगी। परिवार से चल रहा मनमुटाव दूर होगा। रोगों में राहत मिलने वाली है। सुख-सौभाग्य और भौतिकता में वृद्धि होगी।
वृषभ : वृषभ राशि के लिए यह राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। एकादश भाव में राहु लाभ देगा। अचानक कहीं से धन आने के योग बनेंगे। परिवार में सामंजस्य बनेगा। कष्ट दूर होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा और नए कामकाज प्रारंभ करने के योग अच्छे बनेंगे।
मिथुन : मिथुन राशि के लिए राहु दशम स्थान में आएगा। पिता को कष्ट होगा किंतु आपको आजीविका के नए-नए साधन प्राप्त होंगे। सुखों में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। अवसरों का लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग और प्रमोशन मिलेगा।
कर्क : यह गोचर आपके लिए मंगलकारी रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कामकाज में प्रगति होगी। आपके अटके काम अच्छे से होंगे। अटका हुआ धन मिल सकता है। हालांकि दौड़भाग और मेहनत अधिक रहेगी किंतु करियर में तरक्की होगी।
सिंह : राहु केतु का राशि परिवर्तन आर्थिक लाभ देने वाला है। संपत्ति सुख प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। कष्ट कम होंगे किंतु शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। पुराने रोग परेशान करेंगे। युवाओं का करियर फर्राटे भरेगा। धन लाभ होगा।
कन्या : इस राशि में केतु आ रहा है जो पुराने कष्टों का कम करेगा। नौकरी और व्यापार के लिए स्थितियां ठीक नहीं रहेंगी किंतु संपत्ति के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। नौकरी में बदलाव होंगे। अविवाहितों के विवाह की बात नहीं बन पाएगी। धन का खर्च अधिक होगा।
तुला : आपके लिए यह गोचर अत्यंत शुभ रहने वाला है। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। संपत्ति का टकराव दूर होगा। शारीरिक कष्टों में कमी आएगी। परिवार के साथ सामंजस्य बना रहेगा। युवाओं के अच्छे अवसर मिलने वाले हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।
वृश्चिक : राहु-केतु का राशि परिवर्तन कुछ सुखद परिणाम प्रदान करेगा। प्रेम संबंध सफल होंगे और आपका प्रेम विवाह में बदल सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह गोचर सफलतादायक रहेगा। पारिवारिक विवाद कम होंगे। अचानक कोई बड़ा धनलाभ हो सकता है।
धनु : सुखों में वृद्धि होगी। धन आएगा और उसे भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। परिवार में सौख्यता, सामंजस्य बना रहेगा। विवादित स्थितियां आएंगी किंतु उनसे बचने का पूरा साहस आपमे रहेगा। स्वास्थ्यगत समस्याएं कुछ आ सकती हैं। दौड़भाग बनी रहेगी।
मकर : पारिवारिक जीवन के लिए यह गोचर आपके लिए शुभप्रद रहने वाला है। मनमुटाव दूर होंगे। कई वर्षों से जो रिश्तेदार आपसे मिले नहीं हैं वे मिल जाएंगे। धन लाभ भी होगा। इस गोचर के दौरान आपका अपना मकान बन जाएगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कुंभ : राहु केतु का गोचर समाज और परिवार में आपका प्रभाव बढ़ाने वाला है। राहु द्वितीय धन स्थान में आने से अचानक धन की आवक बढ़ने वाली है। एक से अधिक कार्यों से लाभ प्राप्त करेंगे। परिवार से तालमेल बनाकर चलेंगे तो लाभ में रहेंगे।
मीन : राहु मीन राशि में आ रहा है इसलिए इस राशि के जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक संकट आ सकता है। खर्च की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन में तनाव बना रहेगा। स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।












Click it and Unblock the Notifications