Meen (Pisces) Career Horoscope 2020: मीन वालों के लिए उन्नतिकारक रहेगा ये साल

मीन राशि के जातकों के लिए साल 2020 बहुत कुछ अच्छी संभावनाएं लेकर आ रहा है। कहा जा सकता है कि कॅरियर के लिहाज से यह साल उन्नतिकारक रहेगा। शनि और बृहस्पति की अनुकूलता इस राशि को प्राप्त हो रही है। इसलिए चाहे आप नौकरी कर रहे हों या बिजनेस, सफलता आपके कदम चूमेगी। विशेषकर व्यवसायी जातकों के लिए यह वर्ष जश्न मनाने वाला साबित होगा।

मीन वालों के लिए उन्नतिकारक रहेगा साल 2020

इस साल मीन राशि के उन जातकों का कॅरियर बन जाएगा जो लंबे समय से अपना काम जमाने का सोच रहे हैं और उसके लिए मेहनत भी कर रहे हैं, लेकिन जिन्हें सफलता नहीं मिल पा रही थी। 2020 की मीन राशि की वर्ष कुंडली में सूर्य, बुध, गुरु और शनि की शुभ स्थिति का लाभ आपको कॅरियर में बढ़ोतरी के रूप में देखने को मिलेगा। यदि आप व्यवसाय की दुनिया में कुछ नया करने की सोच रहे हैं, तो आप जरूर करें, सफलता के योग हैं। पार्टनरशिप में किए गए कार्य भी लाभ देंगे।

अधिक मेहनत नहीं करना पड़ेगी

विद्यार्थी वर्ग को अपना कॅरियर जमाने के लिए अधिक मेहनत नहीं करना पड़ेगी और आप प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के साथ ही सरकारी नौकरी के क्षेत्र में जबर्दस्त तरीके से अपनी एंट्री करने जा रहे हैं। इस राशि के जो जातक नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं वे अगस्त के बाद करें,उससे पहले नहीं, क्योंकि अगस्त के पहले किया गया बदलाव आपको परेशानी में डाल सकता है और कुछ समय बाद आपको नौकरी छोड़ना भी पड़ सकती है।

यह पढ़ें: जानिए शनि क्या दे रहा है साल 2020 में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+