Meen (Pisces) Career Horoscope 2022 : मीन वालों के लिए बेहतरीन रहेगा 2022
नई दिल्ली, 21 दिसंबर। मीन राशि के जातकों के करियर के लिए साल 2022 बेहतरीन रहने की संभावना है। वर्ष के प्रारंभ में दशम स्थान का स्वामी बृहस्पति द्वादश भाव में रहने से कार्यस्थल पर परेशानी पैदा हो सकती है। सरकारी सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग भ्रष्टाचार के किसी मामले में फंस सकते हैं। अप्रैल के बाद से परिस्थितियों में बदलाव आएगा और आपके करियर को नई ऊर्जा से गति मिलेगी। इस दौरान जिनके पास जॉब नहीं है उन्हें एक से अधिक जॉब ऑफर आ सकते हैं। युवाओं को विदेशों से जॉब ऑफर आएंगे। उच्च शिक्षा के लिए विदेश में पढ़ने की ख्वाहिश रखने वालों की इच्छा पूरी हो सकती है।

जून-जुलाई के माह में रीयल एस्टेट, प्रॉपर्टी ब्रोकर, इंश्योरेंस, बैंकिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। इन क्षेत्रों की कंपनियों में नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलेगा। इन क्षेत्रों के बिजनेस में लगे लोगों को कर्ज लेकर कार्य आगे बढ़ाना पड़ेगा जिसमें लाभ की संभावना अधिक रहेगी। अप्रैल से बृहस्पति के लग्न में गोचर करने से करियार को मजबूती मिलेगी।
कार्य में स्थायित्व जाएगा जिससे मन भी प्रसन्न रहेगा और आप अपनी आंतरिक ऊर्जा का भरपूर उपयोग करके करियर को बुलंदियों तक पहुंचा सकते हैं। आपके संयम और कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी जिसका लाभ आपको करियर में तरक्की के रूप में मिलेगा। कला क्षेत्र से जुड़े मीन राशि के जातकों के लिए जुलाई से सितंबर का समय बेहतरीन रहेगा। आपको इन क्षेत्रों में कोई सम्मान मिल सकता है जिससे नौकरी के बड़े ऑफर भी आ सकते हैं। इस राशि के लिए साझेदारी में किए गए कार्य भी सफल होंगे। वर्ष के अंत में कई बड़ी उपलब्धियां आपके खाते में आ जाएंगी।
उपाय : बृहस्पति पिरामिड घर में स्थापित करें।












Click it and Unblock the Notifications