Meen (Pisces) Business Horoscope 2020: मीन के लिए अच्छा है वक्त
वर्ष 2020 में बुध का गोचर 13 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश के साथ शुरू होगा जो 28 नवंबर 2020 को वृश्चिक राशि तक पहुंचेगा। मकर से कुंभ, मीन, मेष आदि राशियों से होते हुए वृश्चिक तक होगा। अलग-अलग राशियों पर गोचर का विभिन्न राशियों पर भिन्न-भिन्न प्रभाव होगा।

मीन राशि के जातकों के लिए कर्मेश बृहस्पति है जो इस राशि का स्वामी भी है। यह साल मीन राशि वालों का साल है। आपके बिजनेस के लिए यह साल अब तक का सबसे बेहतरीन साल साबित होने वाला है। यदि आपने अब तक अपना कोई बिजनेस शुरू नहीं किया है और करना चाहते हैं तो देर न करें। लाभ जल्दी मिलने लगेगा।
कार्यों में लाभ हासिल करेंगे
और यदि पहले से कोई बिजनेस कर रहे हैं और उसमें अब तक प्रॉफिट नहीं मिल पा रहा था तो इस साल आप बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब हो सकेंगे। इस साल योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों में लाभ हासिल करेंगे। साझेदारी में बिजनेस ठीक रहेगा। सर्विस सेक्टर के लिए यह साल अच्छा है। कंस्ट्रक्शन, इंजीनियरिंग, कृषि, प्लास्टिक इंडस्ट्री, फूड इंडस्ट्री, डेयरी प्रोडक्ट, आइस्क्रीम के बिजनेस से आपको जबर्दस्त तरीके से लाभ हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications