Nav Samvatsar 2078: मूलांक 2 वालों को लिए समान रहेगा ये साल

नई दिल्ली. 13 अप्रैल। हिंदू नव संवत्सर 2078 का प्रारंभ 13 अप्रैल 2021 मंगलवार को होने जा रहा है। अंक ज्योतिष की दृष्टि से देखा जाए तो वर्ष का मूलांक 8 हुआ। इसके स्वामी शनिदेव हैं। अर्थात् यह संवत्सर न्यायप्रिय, सत्य के मार्ग पर चलने वालों के लिए शुभ होगा। वहीं बुरे कर्म करने वालों, अपराधी, दूसरों की संपत्ति-स्त्री पर बुरी नजर रखने वालों के लिए दंड प्रदायक रहेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से शनि को ग्रहों में न्यायाधिपति कहा जाता है, इसलिए अपने-अपने अच्छे-बुरे कर्मो के लिहाज से जातक को उसका फल प्राप्त होगा। यह वर्ष महामारी, प्राकृतिक आपदा, प्रलय समान कष्ट जैसी घटनाओं के लिए जाना जाएगा। अंक ज्योतिष के अनुसार इस नव संवत्सर का मूलांक 1 से लेकर 9 तक पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है आइए जानते हैं।

Nav Samvatsar 2078: मूलांक 2 वालों को लिए समान रहेगा ये साल

मूलांक 2 : जिन लोगों को जन्म किसी भी माह की 2, 11, 20, 29 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 2 होता है। मूलांक 2 का स्वामी चंद्र है, जबकिसंवत्सर का मूलांक 8 है और इसका स्वामी शनि है। चंद्र और शनि आपस में न तो मित्र हैं और न शत्रु। दोनों में आपस में साम्य का रिश्ता है। अर्थात् ये दोनों ग्रह एक दूसरे को हानि भी नहीं पहुंचाते और लाभ भी नहीं देते। इसलिए नव संवत्सर 2078 मूलांक 2 के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा।

करियर : यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको आगे बढ़ने के अनेक अवसर मिलेंगे। सही अवसर पहचानकर मौका लपक लिया तो वारे-न्यारे हो जाएंगे। अवसर चूके तो फिर अगले अवसर का इंतजार करना होगा। युवाओं को बड़ी कंपनियों से अच्छे जॉब ऑफर मिलंेगे। बिजनेस में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नए कार्य प्रारंभ करने के अवसर मिलेंगे।

आर्थिक : नव संवत्सर आर्थिक लिहाज से बेहतर कहा जा सकता है। पुराने वर्ष की कमियां इस बार दूर होने के योग बनेंगे। सफेद वस्तुओं के कारोबार से अच्छा धन कमाएंगे। निवेश करेंगे। संपत्ति में वृद्धि होगी। पैसों की बचत करने में सफल होंगे।

स्वास्थ्य : सेहतमंद रहेंगे लेकिन बीच-बीच में मानसिक तनाव आएगा जो आपको विचलित कर सकता है। इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें। किसी भी बात का अधिक तनाव न लें। बड़ा रोग कोई नहीं आएगा, लेकिन संक्रामक रोगों से बचकर रहें।

परिवार : पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। माता-पिता का साथ होने से बड़ी परेशानियां हल कर पाएंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जाएंगे। दोस्तों का भी सहयोग बना रहेगा। नए प्रेम संबंध प्राप्त होंगे।

उपाय : नव संवत्सर में मूलांक 2 वाले जातक मून स्टोन धारण करें। शनिवार को शनि मंदिर में दर्शन करने जाएं। गरीबों को भोजन करवाएं।

नोट: मूलांक 3 वालों के बारे में जानने के लिए गुरुवार का इंतजार कीजिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+