Nav Samvatsar 2078: मूलांक 1 वालों के काम धीमी गति से होंगे
नई दिल्ली। हिंदू नव संवत्सर 2078 का प्रारंभ 13 अप्रैल 2021 मंगलवार से हो रहा है। अंक ज्योतिष की दृष्टि से देखा जाए तो वर्ष का मूलांक 8 हुआ। इसके स्वामी शनिदेव हैं। अर्थात् यह संवत्सर न्यायप्रिय, सत्य के मार्ग पर चलने वालों के लिए शुभ होगा। वहीं बुरे कर्म करने वालों, अपराधी, दूसरों की संपत्ति-स्त्री पर बुरी नजर रखने वालों के लिए दंड प्रदायक रहेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से शनि को ग्रहों में न्यायाधिपति कहा जाता है, इसलिए अपने-अपने अच्छे-बुरे कर्मो के लिहाज से जातक को उसका फल प्राप्त होगा। यह वर्ष महामारी, प्राकृतिक आपदा, प्रलय समान कष्ट जैसी घटनाओं के लिए जाना जाएगा। अंक ज्योतिष के अनुसार इस नव संवत्सर का मूलांक 1 से लेकर 9 तक पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है आइए जानते हैं।

मूलांक 1 : जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 का स्वामी सूर्य है। जबकिसंवत्सर का मूलांक 8 है और इसका स्वामी शनि है। सूर्य और शनि दोनों हैं तो क्रूर ग्रह लेकिन इनकी आपस में शत्रुता भी है। इसलिए मूलांक 1 वाले लोगों के लिए नया संवत्सर उठापटक वाला रहेगा। कार्य बनते-बनते अटक जाएंगे। पिता से मतभेद रहेगा। कार्यो की गति मंद होने का अनुमान है। मानसिक तनाव रहेगा। दौड़ भाग बहुत रहेगी।
करियर : मूलांक 1 के स्वामी सूर्य के अनुसार करियर को आगे बढ़ाने के अवसर बहुत मिलेंगे, लेकिन वर्ष स्वामी शनि होने के कारण कई अवसर हाथ से छूट जाएंगे। शनि प्रधान कार्यो में लाभ हो सकता है। जैसे प्रॉपर्टी, ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे। इन्हीं चीजों से जुड़े व्यापारी तरक्की करेंगे, लेकिन गति धीमी रहेगी।
आर्थिक : अर्थव्यवस्था की बात करें तो मूलांक 1 के जातक इस वर्ष पैसा भी अच्छा कमाएंगे, लेकिन अंतत: बचत के मामले में शून्य साबित होंगे। खर्च की अधिकता रहने का अनुमान है। जुएं, सट्टे, गलत कार्यो में पैसा गंवाएंगे। पैसा कमाने के लिए भागदौड़ बहुत करनी पड़ेगी।
स्वास्थ्य : बात स्वास्थ्य की करें तो मस्तिष्क, नेत्र और पैरों से संबंधित रोग आएंगे। पैर की नसों में दिक्कत हो सकती है। गुप्त रोग होने की आशंका है। स्ति्रयों को गर्भाशय से जुड़ा रोग हो सकता है। खानपान का ध्यान रखें। संक्रमण जनित रोगों से बचकर रहें।
परिवार : परिवार में पिता या पिता के समान किसी बुजुर्ग के साथ मतभेद रहेंगे। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। अच्छे और सामाजिक कार्यो, सेवा प्रकल्पों से जुड़े हैं तो आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
उपाय : सूर्य यंत्र का पेंडेंट पहनें। लाल धागे में तांबे का सूर्य बनवाकर गले में पहनें। शनिवार के लिए तिल की चक्की गरीबों को खिलाएं।
नोट: मूलांक 2 वालों में जानने के लिए बुधवार का इंतजार कीजिए












Click it and Unblock the Notifications