Vastu Tips: करियर में बाधा, कहीं ये वास्तु दोष तो नहीं आपके घर में
नई दिल्ली, 25 नवंबर। युवाओं के लिए अपना करियर महत्वपूर्ण होता है। माता-पिता को भी चिंता रहती है किउनके बच्चों का करियर अच्छा बन जाए। वे अच्छी नौकरी में लग जाएं या अच्छा बिजनेस कर लें ताकिभविष्य सुरक्षित हो जाए। ढाई साल के कोरोनाकाल के बाद यह चिंता और भी ज्यादा होने लगी है क्योंकिकोरोना के कारण अनेक लोगों की जॉब चली गई या बिजनेस बंद हो गया। ऐसे में अपने करियर को फिर से ऊंचाई देने के लिए क्या उपाय किए जाएं यह सभी लोगों की चिंता का विषय है। करियर में बाधा के लिए घर का वास्तु दोष भी जिम्मेदार होता है। आइए जानते हैं कौन से वास्तु दोष होने के कारण आपका करियर खराब हो सकता है।

- करियर अच्छा हो इसलिए जिस कमरे में रहकर युवा पढ़ाई करते हों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हों उस कमरे का वास्तु ठीक होना चाहिए। पढ़ाई के कमरे की दीवारों पर हरा रंग करना चाहिए। इससे मस्तिष्क उर्वर रहता है तथा वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- घर की उत्तर दिशा को साफ-स्वच्छ रखना चाहिए। इस दिशा में कोई भी टूटा फर्नीचर, टूटा कांच आदि नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में बाथरूम, किचन आदि भी नहीं बनाना चाहिए। इससे करियर में रुकावटें आती हैं।
- घर में दीवार घड़ी लगा रहे हैं तो ध्यान रहे यह हमेशा उत्तर या पूर्वी दीवार पर ही होना चाहिए। स्टडी रूम में भी घड़ी इन्हीं दो दिशाओं में लगाना चाहिए। दक्षिणी दीवार पर लगी घड़ी बड़े वास्तुदोष का निर्माण करती है इससे करियर खराब हो सकता है।
- घर में दक्षिण की ओर अधिक खिड़कियां नहीं होना चाहिए। यदि ज्यादा खिड़कियां हैं तो इसका असर करियर पर भी पड़ सकता है।
- घर में एक क्रिस्टल बॉल रखने से करियर को गति मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications