Mesh Sankranti: सूर्य का राशि परिवर्तन, जानिए आपकी राशि पर क्या होगा असर?

Mesh Sankranti: सूर्य का राशि परिवर्तन आज 13 अप्रैल 2024 शनिवार को हो रहा है। इस दिन सूर्य मीन राशि छोड़कर रात्रि में 9 बजकर 03 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर जाएगा, मंगल की राशि मेष में सूर्य का उच्च स्थान होता है।

Mesh Sankranti

इसलिए यह गोचर सभी राशि वाले जातकों के लिए अलग-अलग फल देने वाला रहेगा। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य अन्य पाप ग्रहों के साथ या उनकी दृष्टि में है उन्हें कुछ विपरीत परिणाम देखने को भी मिल सकते हैं। सूर्य एक माह तक इस राशि में रहेगा।

राशियों पर प्रभाव

  • मेष : इस राशि में सूर्य का गोचर प्रथम भाव में होने से रोग मुक्ति, आत्मविश्वास प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में टकराव हो सकता है।
  • वृषभ : द्वादश का सूर्य आपके खर्च बढ़ाएगा। मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है। धन का संकट आएगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
  • मिथुन : एकादश में सूर्य का गोचर लाभदायक होगा। आर्थिक लाभ, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा पद में वृद्धि होगी। उच्च पद प्राप्त होगा।
  • कर्क : करियर को ग्रोथ मिलेगी। पारिवारिक संकट कम होगा। नए कामकाज प्रारंभ करेंगे। नौकरी में उच्च पद और वेतन मिलेगा।
  • सिंह : भाग्य चमकेगा, भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। सम्मान मिलेगा। आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  • कन्या : आठवां सूर्य मानसिक परेशानी बढ़ाएगा। आत्मविश्वास कमजोर करेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हालांकि पैसा आएगा।
  • तुला : दांपत्य जीवन प्रभावित होगा। विवाद हो सकता है। मानसिक कष्ट रहेगा। धन की तंगी रहेगी। साझेदारी में काम दुख देंगे।
  • वृश्चिक : रोग और शत्रु परेशान करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। मानसिक तनाव होगा। नौकरी और व्यापार में कष्ट आ सकता है।
  • धनु: मांगलिक कार्य होंगे। शिक्षा में सफलता, नए कामकाम प्राप्त होंगे। आर्थिक लाभ, पद और प्रतिष्ठा प्राप्त होने के योग बनेंगे।
  • मकर : भौतिक सुख मिलेंगे, परिवार से सामंजस्य बनाकर चलना होगा। धन आएगा, विवाद में पड़ सकते हैं। नौकरी पर संकट है।
  • कुंभ : क्रोध पर नियंत्रण रखें। संपत्ति के काम होंगे। भाई-बहनों से संबंध सुधरेंगे। पारिवारिक विवाद दूर होगा। पैसा आने के योग हैं।
  • मीन : धन लाभ, वाणी सुख, वक्ता हैं तो अच्छा पैसा कमा सकते हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। नए कामकाज से धन अर्जित करेंगे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+