Budha Gochar 2022: बुध का मेष में प्रवेश, जानिए राशियों पर क्या होगा प्रभाव?

Mercury transit IN Aries 2023: बुध की चाल बदलने से शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे, विद्यार्थियों को नए अवसर मिलेंगे।

Budha Gochar 2022:

Mercury transit IN Aries 2023: व्यापार-व्यवसाय, लेखन-पठन, बौद्धिक कार्यों का प्रतिनिधि ग्रह बुध आज से मेष राशि में मार्गी हो रहा है। बुध 21 अप्रैल को वक्री हुआ था। बुध के मार्गी होने के कारण व्यापारी वर्ग की मौज होने वाली है। बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ होने वाला है।

पर्यावरण पर प्रभाव

बुध पर्यावरण का प्रतिनिधित्व भी करता है। बुध के मार्गी होने से पर्यावरण में कई बदलाव होंगे। मेष मंगल की राशि है और इसी में राहु और बृहस्पति भी उपस्थित हैं। इस कारण पर्यावरण गर्म होगा, आगजनी की घटनाएं हो सकती हैं। वन्य प्राणी गर्मी से बेहाल रहेंगे। कुछ प्राकृतिक आपदाएं, घटनाएं भी हो सकती हैं।

शिक्षा क्षेत्र में असर

बुध बौद्धिक क्षमता और शिक्षा देने वाल ग्रह भी है। विद्यार्थी वर्ग को नए अवसर मिलेंगे। जो छात्र विदेश में शिक्षा लेने का सपना देख रहे हैं उनका काम बन सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को लाभ होगा। लेखन, साहित्य से जुड़े लोगों को कोई सम्मान-पुरस्कार मिल सकता है।

धन पर प्रभाव

बुध का बृहस्पति के साथ संयोग धन आगमन का सूचक है किंतु यह धन यदि अनैतिक कार्यों से आएगा तो बड़ा नुकसान देकर जाएगा, बृहस्पति शुभ कार्यों से लाभ देगा। लोगों की धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। तीर्थाटन होंगी, कथाओं में रुचि लेंगे।

रिश्तों पर प्रभाव

बुध का संबंध परस्पर रिश्तों से भी है। जिन लोगों के व्यापारिक संबंध खराब चल रहे हैं उनके लिए अच्छा समय आने वाला है। कार्यक्षेत्र में लोगों से संबंध सुधरने से व्यापार उन्नति करेगा, नए व्यापारिक अनुबंध होंगे, विदेश व्यापार के योग बनेंगे।

क्या उपाय करें

बुध के मार्गी होने के समय सभी राशि के जातक भगवान श्रीगणेश का नित्य दर्शन पूजन करें। लाभ होगा। गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं। पेड़-पौधों की सेवा करें, पक्षियों को हरे मूंग खिलाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+