Mangal Margi: आज से मंगल मार्गी, खुलेंगे धन आने के रास्ते, बरसेगी लक्ष्मीकृपा
Mangal Margi: 80 दिनों तक वक्री रहने के बाद मंगल आज सुबह 7:27 बजे मार्गी हो गए हैं। मंगल 7 दिसंबर 2024 को प्रात: 5:01 बजे वक्री हुआ था। मंगल धन प्रदान करने वाला ग्रह है, इसलिए मंगल के मार्गी होने से धन आने के मार्ग खुलेंगे, जिन लोगों का उधार दिया हुआ पैसा फंसा हुआ है उनके पास धन स्वयं चलकर आएगा। भूमि, भवन, संपत्ति के काम सफलतापूर्वक पूरे होने वाले हैं।

मार्गी मंगल के शुभ प्रभाव (Mangal Margi)
मंगल के मार्गी होने से अनेक प्रकार के शुभ फल मिलते हैं
- मंगल का प्रभाव भूमि पर होता है। इसलिए जमीन से जुड़े सारे कामों में तेजी आने वाली है। प्रॉपर्टी का सेगमेंट ग्रो करेगा।
- भूमि, भवन की खरीदी-बिक्री बढ़ेगी और जो लोग इस काम में लगे हुए हैं उन समस्त प्रॉपर्टी ब्रोकर, बिल्डरों को लाभ मिलने वाला है। इसके माध्यम से पैसा आने के योग बनेंगे।
- कृषि के क्षेत्र में लाभ मिलने वाला है। कृषि के कार्य से जुड़े लोग, किसान, कृषि उपकरण और खाद-बीज के व्यवसाय से जुड़े लोग लाभ की स्थिति में रहेंगे।
- रोगों में कमी आएगी। मंगल का प्रभाव मनुष्य के शरीर में रक्त पर होता है। रक्त से जुड़े रोग कम होंगे।
- जिन लोगों को धन की तंगी चल रही है। कर्ज उतरने का नाम नहीं ले रहा, उनके लिए मंगल का मार्गी होना शुभ संकेत लेकर आने वाला है।
मार्गी मंगल के अशुभ प्रभाव (Mangal Margi)
- मंगल के मार्गी होने से अनेक प्रकार के अशुभ फल भी मिलते हैं-
- जिन लोगों की जन्मकुंडली में मंगल वक्री है, नीच राशि में बैठा हुआ है या पाप ग्रहों के साथ बैठा हुआ है, उनकी परेशानी मंगल के मार्गी होने से बढ़ सकती है।
- ऐसे लोगों को आर्थिक कष्ट, धन की तंगी आ सकती है। दैनिक जरूरतों के लिए अचानक कर्ज लेना पड़ सकता है।
- कर्ज चुकाने में सफलता नहीं मिलेगी।
- स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ सकती है।
क्या उपाय करें (Mangal Margi)
मंगल का मार्गी होना जिन लोगों के लिए ठीक नहीं है, वे इस दौरान देवी दुर्गा और हनुमानजी के नित्य दर्शन करें। आराधना करें। अपने मस्तक पर लाल चंदन का तिलक नियमित रूप से लगाएं। इससे कष्टों में कमी आएगी और सर्वत्र रक्षा होगी।












Click it and Unblock the Notifications