Mangal Gochar: मंगल का मेष में होगा गोचर, इन 5 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, शुरू होगा राजयोग
Mangal Gochar: मई के महीने में मौसम के साथ-साथ बड़ा ग्रह परिवर्तन भी होने जा रहा है, जी हां 11 मई को मंगल, जिन्हें की ग्रहों का सेनापति, कहा जाता है, मेष राशि में प्रवेश करेंगे। काशी के पंडित दयानंद शास्त्री ने वनइंडिया हिंदी से बात करते हुए कहा कि ' 11 मई 2026 को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर मंगल का गोचर मेष में होगा औऱ ये बहुत ही शुभ समय है, जो कि सभी राशियों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा।'
दयानंद शास्त्री ने कहा कि 'मेष मंगल की स्वयं की राशि है इसलिए यहां मंगल बेहद शक्तिशाली (स्वग्रही) हो जाते हैं। इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह विशेष रूप से शुभ संकेत दे रहा है और ये 5 राशियां हैं मेष, कर्क, कन्या, धनु और कुंभ।'

मंगल का गोचर ऊर्जा, साहस और नए अवसर लेकर आ रहा है। जिन राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, उन्हें करियर और धन के मामले में बड़ा लाभ मिल सकता है।'
मंगल का मेष में होगा गोचर, इन 5 राशियों की बदलने वाली है किस्मत
- मेष राशि: मंगल का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है, जिससे आत्मविश्वास, साहस और ऊर्जा बढ़ेगी। करियर में नई शुरुआत और सफलता के योग बनेंगे।
- कर्क राशि: आर्थिक लाभ और नए संपर्क बन सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे और आय के नए स्रोत मिल सकते हैं।
- सिंह राशि: भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा, शिक्षा और करियर में उन्नति के संकेत हैं। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
- धनु राशि: यह मंगल की दूसरी राशि है, इसलिए नौकरी और स्वास्थ्य के मामलों में सुधार होगा। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।
- कुंभ राशि: प्रॉपर्टी, वाहन और पारिवारिक सुख में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार से जुड़ी समस्याएं हल होंगी।
मंगल को मजबूत करने के उपाय
हर मंगलवार प्रभु हनुमान की पूजा करें, हो सके तो रोज शाम को हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार के दिन लाल मसूर दाल, गुड़ या लाल वस्त्र का दान करें। हर रोज सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें ,अनुशासन बनाए रखें और नियमित रूप से शाम की पूजा में हनुमान जी की आरती करें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा मकसद किसी भी तरह का अंधिवश्वसा पैदा करना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications