Mahashivratri 2022: कालसर्प दोष की शांति का दिन भी है 'महाशिवरात्रि'

नई दिल्ली, 27 फरवरी। महाशिवरात्रि का दिन कालसर्प दोष की शांति का दिन भी होता है। जिस जातक की जन्मकुंडली में कालसर्प दोष होता है उसका पूरा जीवन संकटमय ही बना रहता है, इसलिए इसकी शांति करवाना बहुत जरूरी होता है। कुछ कुंडलियों में कालसर्प दोष नहीं कालसर्प योग होता है, जो शुभ भी होता है, उसकी शांति करवाने की आवश्यकता नहीं होती है। यदि आपकी कुंडली में कालसर्प दोष बना हुआ है तो महाशिवरात्रि के दिन उसकी शांति के निमित्त कर्म करना चाहिए।

 Mahashivratri 2022: कालसर्प दोष की शांति का दिन भी है महाशिवरात्रि

Recommended Video

    Prayagraj Magh Mela 2022: माघ मेला की तैयारियां तेज, लोगों से की जा रही अपील | वनइंडिया हिंदी

    कालसर्प दोष तब बनता है जब कुंडली में राहु-केतु के मध्य समस्त ग्रह आ जाते हैं। यह राहु केतु की विभिन्न स्थानों में स्थिति के कारण मुख्यत: 12 प्रकार का होता है। ये हैं अनंत, कुलिक, वासुकि, शंखपाल, पद्म, महापद्म, तक्षक, कर्कोटक, शंखनाद, पातक, विषाक्त और शेषनाग।

    • कालसर्प दोष की शांति के लिए मुख्यत: राहु की शांति करवाई जाती है। इसके लिए महाशिवरात्रि के दिन विभिन्न कर्म किए जा सकते हैं-
    • राहु की पीड़ा से मुक्ति के लिए सरसों का तेल, सीसा, काला तिला, कंबल, तलवार, स्वर्ण, नीला वस्त्र, सूप, गोमेद, काले रंग का पुष्प, अभ्रक, दक्षिणा का दान महाशिवरात्रि के दिन करना चाहिए। यह दान बुधवार या शनिवार के दिन भी किया जा सकता है।
    • महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक करने से कालसर्प दोष की शांति होती है।
    • इस दिन दूध से पूरित कर चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा बहते जल में प्रवाहित करने से कालसर्प की शांति होती है।
    • महाशिवरात्रि की रात्रि में शिव मंदिर में राहु काल में पूजन करने से राहु और कालसर्प की शांति होती है।
    • रात्रि में हवन सामग्री में दूर्वा मिलाकर राहु के मंत्र ऊं भ्रां भ्रीं भू्रं स: राहवे स्वाहा: की 1008 आहुति देने से कालसर्प की शांति होती है।
    • महाशिवरात्रि में शिवलिंग पर मिश्री और दूध अर्पित करने से कालसर्प दोष की शांति होती है।
    • महाशिवरात्रि से प्रारंभ करके 45 दिनों तक नियमित रूप से शिव के पंचाक्षर मंत्र के 11 माला जाप करने से कालसर्प दोष की शांति होती है।
    • इस दिन प्रात:काल मसूर की दाल और कुछ पैसे सफाईकर्मियों को देना चाहिए।
    • महाशिवरात्रि पर सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच 18 मंदिरों में 18 नारियल रखने से कालसर्प दोष की शांति होती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+