Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Magh Purnima 2022 : उन्नति, समृद्धि के लिए इस पवित्र दिन राशि अनुसार करें उपाय

नई दिल्ली, 11 फरवरी। माघ पूर्णिमा वर्ष की बड़ी पूर्णिमा में से एक होती है। इस दिन सूर्य और चंद्र एक-दूसरे से सम सप्तक स्थिति में रहते हैं। अर्थात् चंद्र सिंह राशि में और सूर्य कुंभ राशि में होता है। इस दिन सूर्य-चंद्र का बारहों राशियों पर विशेष प्रभाव रहता है। यदि माघ पूर्णिमा के दिन प्रत्येक जातक अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय करे तो उसकी अनेक परेशानियां दूर हो सकती हैं। माघ पूर्णिमा 16 फरवरी 2022 बुधवार को आ रही है। इस दिन पूर्णिमा तिथि रात्रि में 10.26 बजे तक रहेगी। इसलिए पुण्यकाल पूरे दिन रहेगा।

Magh Purnima 2022 : उन्नति, समृद्धि के लिए इस पवित्र दिन राशि अनुसार करें उपाय

राशि के अनुसार करें ये उपाय

मेष : मेष राशि का स्वामी मंगल धनु राशि में शुक्र के साथ गोचर कर रहा है। आर्थिक समृद्धि, सुख-शांति, धन-संपत्ति की प्राप्ति और कर्ज मुक्ति के लिए माघ पूर्णिमा के दिन भगवान शिव का अभिषेक गन्ने के रस से करें और इस दिन मसूर की दाल काले पत्थर के शिवलिंग पर अर्पित करें।

वृषभ : राशि स्वामी शुक्र धनु राशि में मंगल के साथ स्थित है। माघ पूर्णिमा के दिन इस राशि के लोग मां लक्ष्मी को मखाने की खीर का नैवेद्य लगाएं। लक्ष्मी माता को 108 गुलाब के पुष्प अर्पित करें और साथ में श्रीं मंत्र का जाप करें। इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। आर्थिक संपन्नता आएगी।

मिथुन : राशि स्वामी बुध का गोचर इस दिन मकर राशि में शनि के साथ हो रहा है। समस्याएं दूर करने के लिए माघ पूर्णिमा के दिन सुबह नहाने के जल में काले तिल डालकर स्नान करें। इसके बाद गायों को हरा धनिया खिलाएं। किसी गणेश मंदिर में हरी सब्जियों का दान करें।

कर्क : राशि स्वामी चंद्र का गोचर सिंह राशि में होगा। माघ पूर्णिमा के दिन इस राशि के जातक भगवान शिव का अभिषेक केसर के दूध से करें। स्वयं केसर का तिलक अपने मस्तक, कंठ और नाभि पर करें। इससे समस्याओं का समाधान तो होगा ही, आर्थिक संकटों से भी मुक्ति मिलेगी।

सिंह : राशि स्वामी सूर्य का गोचर कुंभ राशि में चल रहा है। इस राशि के जातक माघ पूर्णिमा के दिन सूर्य के 12 नामों का स्मरण करते हुए सूर्यदेव को जल का अ‌र्घ्य दें। शिवलिंग पर लाल चंदन से ऊं लिखकर लाल गुड़हल के फूल अर्पित करें। गरीबों में गेहूं, गुड़ बांटे।

कन्या : कन्या राशि का स्वामी बुध मकर राशि में शनि के साथ चल रहा है। इस राशि के जातक अपनी समस्याओं के निवारण के लिए माघ पूर्णिमा के दिन तिल से बनी मिठाई को प्रसाद के रूप में बांटें। शनिदेव का अभिषेक तिल के तेल से करें। साथ ही गणेशजी को 108 दूर्वा भी अर्पित करें।

तुला : राशि स्वामी शुक्र का गोचर इस दिन धनु राशि में मंगल के साथ हो रहा है। इस राशि के जातक समस्याएं दूर करने के लिए गरीबों को गेहूं, गुड़ और चावल का दान दें। पीपल के पेड़ में ठीक दोपहर 12 बजे मीठा दूध अर्पित करें और 108 परिक्रमा करें।

वृश्चिक : राशि स्वामी मंगल धनु राशि में शुक्र के साथ गोचर कर रहा है। अपनी समस्याओं के निदान के लिए शिवजी का अभिषेक कच्चे दूध से करें और गुड़ से बनी मिठाई का नैवेद्य लगाएं। शिवलिंग पर लाल चंदन से त्रिपुंड बनाएं।

धनु : राशि स्वामी बृहस्पति का गोचर कुंभ राशि में सूर्य के साथ चल रहा है। आप माघ पूर्णिमा के दिन शिवजी का अभिषेक शहद से करें। बेसन से बनी मिठाई का नैवेद्य शिवजी को लगाएं। मां पार्वती को हल्दी-कुमकुम अर्पित करें सारी समस्याएं दूर होंगी।

मकर : राशि स्वामी शनि का गोचर स्वराशि मकर में हो रहा है। इस राशि के जातक माघ पूर्णिमा के दिन हनुमान या शनि मंदिर में दर्शन करें। गरीबों, भिखारियों को भोजन करवाएं। काले घोड़े को सरसो के तेल में भीगे हुए सवा किलो चने खिलाएं।

कुंभ : राशि स्वामी शनि का गोचर मकर राशि में हो रहा है। कुंभ राशि के जातक माघ पूर्णिमा के दिन हनुमान मंदिर में लाल कपड़े की तिकोनी ध्वजा शिखर पर लगवाएं। आर्थिक संकटों का हल मिलेगा और सभी ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

मीन : राशि स्वामी बृहस्पति का गोचर कुंभ राशि में हो रहा है। माघ पूर्णिमा के दिन मीन राशि के जातक पीले फलों का दान गरीबों को करें। केले के पेड़ की पूजा करें और उसके चारों ओर कच्चा सूत 108 बार लपेटकर पूजन करें। इस दिन पीली दालों से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+