Lunar Eclipse 2018: ग्रहण के समय किस उद्देश्य के लिए किस माला से करें जाप

नई दिल्ली। तांत्रिक ग्रंथों में ग्रहण को मंत्र सिद्धि के लिए सबसे श्रेष्ठ दिन माना गया है। वैदिक ज्योतिष में भी यह बात समान रूप से स्वीकार्य है कि यदि आप कोई मंत्र सिद्ध करना चाहते हैं तो ग्रहणकाल के दौरान उसका जाप करना चाहिए। ग्रहणकाल में देवी-देवताओं की पूजा करना, उनकी प्रतिमाओं का स्पर्श करना वर्जित रहता है, लेकिन मंत्र सिद्धि करने से उसमें जल्दी सफलता मिल जाती है।

ग्रहण के समय किस उद्देश्य के लिए किस माला से करें जाप

तांत्रिक ग्रंथों में मंत्र सिद्धि के लिए दो जगह उपयुक्त मानी गई हैं, वे जगहे हैं एकांत निर्जन वन या एकांत कक्ष। इस दौरान कोई भी व्यक्ति मंत्र सिद्ध कर सकता है, चाहे वह गृहस्थ हो या संन्यासी। लेकिन साथ ही एक बात और ध्यान रखने योग्य है, वह है माला। तांत्रिक ग्रंथों में अलग-अलग कामनाओं की पूर्ति के लिए अलग-अलग दानों की माला से जाप करने कjvs निर्देश दिए गए हैं।

आइए जानते हैं किस उद्देश्य की पूर्ति के लिए किस मोती या दाने की माला से जाप करना चाहिए :

धन की प्राप्ति के लिए

धन की प्राप्ति के लिए

ग्रहण काल के दौरान अधिकांश लोग धन प्राप्ति के लिए मंत्र जाप करते हैं। यदि आप भी धन पाने के लिए महालक्ष्मी या कुबेर के किसी मंत्र का जाप कर रहे हैं तो माला स्फटिक या कमलगट्टे की होना चाहिए। इस माला से जाप करने से मंत्र सिद्धि जल्दी होता है और देवी लक्ष्मी स्थायी लक्ष्मी प्रदान करती है।

सौंदर्य की प्राप्ति के लिए

सौंदर्य की प्राप्ति के लिए

कई लोग जीवनभर युवा और सुंदर बने रहने की कामना से मंत्र जाप करते हैं। यदि आप भी चिरयुवा बने रहना चाहते हैं तो पिंक स्फटिक की माला से जाप करें। इस माला से जाप करने से दांपत्य सुख और प्रेम भी प्राप्त होता है। आपका आकर्षण प्रभाव इतना अधिक रहेगा कि प्रत्येक व्यक्ति आपकी ओर खिंचा चला आएगा।

भूमि, भवन की प्राप्ति के लिए

भूमि, भवन की प्राप्ति के लिए

यदि आप चाहते हैं कि आपका अपना मकान हो, आप बहुत सारी जमीनों के मालिक बनें तो आप ग्रहणकाल के दौरान लाल मूंगे की माला से जाप करें। मूंगे की माला से जाप करने से कर्ज मुक्ति भी होती है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष हो उन्हें भी मूंगे की माला से जाप करना चाहिए।

आयु और आरोग्य की प्राप्ति के लिए

आयु और आरोग्य की प्राप्ति के लिए

  • यदि आप या आपके परिवार का कोई सदस्य बार-बार बीमार हो रहा हो। बीमारियों पर खर्च अधिक हो रहा हो तो ग्रहण काल के दौरान रूद्राक्ष की माला से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे स्वास्थ्य में सुधार होता है और आयु में वृद्धि होती है।
  • वंश वृद्धि के लिए : संतान की प्राप्ति के लिए ग्रहणकाल के दौरान तुलसी या स्फटिक की माला से संतान गोपाल मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे शीघ्र मनोकामना पूर्ण होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+