Lunar Eclipse 2018: पूर्ण चंद्रग्रहण आज, दोपहर बाद बंद हो जाएंगे देश के सभी बड़े मंदिर
Recommended Video

नई दिल्ली। आज सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण लगने वाला है, ये ग्रहण रात 11 बजकर 54 मिनट 02 दो सेकेंड पर लगेगा जिसका असर 10:53 बजे से ही महसूस होने लगेगा, जबकि पूर्ण चंद्रग्रहण रात 01 बजकर 51 मिनट 08 सेकेंड पर होगा। चंद्र ग्रहण के दौरान 'ब्लड मून' देखने को मिलेगा यानी इस दौरान चांद लाल रंग का दिखेगा।

दोपहर बाद बंद हो जाएंगे देश के सभी बड़े मंदिर
चंद्रग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा, इसका सूतक 9 घंटे पहले ही लग जाता है और इसी वजह से आज देश के सभी बड़े मंदिर दोपहर बाद बंद हो जाएंगे। चूंकि आज गुरु पूर्णिमा भी है इसलिए सभी मंदिरों में पूर्णिमा की आरती दिन में ही होगी और इसके बाद मंदिर के द्वार बंद हो जाएंगे।

बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद
हरिद्वार, वाराणसी और इलाहाबाद में शाम को होने वाली गंगा आरती आज दिन के 1 बजे होगी तो वहीं दूसरी ओर बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर के कपाट और सबरीमाला मंदिर शुक्रवार दोपहर से शनिवार सुबह तक बंद रहेंगे।

पूर्ण चंद्रग्रहण
पूर्ण चंद्रग्रहण देखने के लिए भारत ही सबसे सही स्थान कहा जा रहा है, इसके अलावा पश्चिमी अफ्रीका, यूरोप, दक्षिणी अमेरिका और पूर्वी एशिया में भी लोग सदी के सबसे लंबे ग्रहण का नजारा देख पाएंगे।

ये है चंद्र ग्रहण की अवधि
- चंद्र ग्रहण की अवधि 2 घंटे 55 मिनट की होगी
- ग्रहण स्पर्श- 22:54 मिनट से 27 जुलाई 2018
- खण्डग्रास प्रारंभ - 01:00 बजे 28 जुलाई 2018
- ग्रहण मध्य - 01:52 मिनट 28 जुलाई 2018
- खण्डग्रास समाप्त - 02:43 मिनट पर 28 जुलाई 2018
- ग्रहण समाप्त - 03:49 मिनट पर 28 जुलाई 2018












Click it and Unblock the Notifications