Tula (Libra) Career Horoscope 2020: तुला वालों को कॅरियर में मिलेगी नई ऊंचाई

तुला राशि के जातक साल 2020 में अपने कॅरियर में नई ऊंचाई हासिल करने वाले हैं। इस राशि की वर्ष कुंडली बताती है कि चंद्रमा इस वर्ष आपके 10वें घर पर मेहरबान रहने वाले हैं, जो कॅरियर के लिहाज से शुभ संकेत कहा जा सकता है। इस साल अपने कॅरियर को आगे बढ़ाने के लिए कुछ अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता नहीं होगी। जो कार्य या नौकरी पहले से चल रही है उसी में तरक्की हासिल होगी, लेकिन विरोधियों के सक्रिय रहने के कारण आपको सावधान रहने की जरूरत होगी। आपकी एक छोटी सी गलती भी विरोधियों को आपके खिलाफ जहर उगलने का मौका दे देगा।

तुला वालों को कॅरियर में मिलेगी नई ऊंचाई

फरवरी से अप्रैल के बीच आपके कार्य-व्यवसाय में वृद्धि होने के कारण जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी, जिन्हें पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय देना पड़ेगा। जब आप पूरी एकाग्रता के साथ काम करेंगे, तो आपकी स्थिति में सुधार आएगा और वेतन में वृद्धि होगी। नौकरी बदलने का विचार भी मन में आएगा लेकिन ध्यान रखना है कि जो भी अभी चल रहा है, उसे चलने दें। यदि बहुत आवश्यक हो या वर्तमान जॉब छूटने की नौबत आ गई है तो ही जॉब चेंज करें। बिजनेस से जुड़े लोगों को सलाह है कि आप अपना कार्य मन लगाकर करें। किसी के बहकावे में आकर अपना वक्त और पैसा बरबाद ना करें। शनि की दृष्टि चंद्रमा पर होने से आपका मन भटकेगा लेकिन आप उसे नियंत्रित रखें।

कोई नया बिजनेस प्रारंभ करना चाहते हैं

तुला राशि के जो जातक कोई नया बिजनेस प्रारंभ करना चाहते हैं उनके लिए सलाह है कि वे अप्रैल के बाद ही करें। अप्रैल से पहले शनि की दशा आपके लिए ठीक नहीं कही जा सकती है। विपरित ग्रह दोष होने से कार्य में लाभ की जगह हानि हो सकती है। सितंबर माह में आपको अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना होगा। जो भी कार्य करें उसे पूरी ईमानदारी से करें। इस दौरान लाइफ स्टाइल चीजों, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ज्वेलरी, आर्टिफिशियल डेकोरेटिव आइटम, होम डेकोर के कार्य से जुड़े लोगों को बड़ा बिजनेस प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। उस प्रोजेक्ट को तय समय सीमा में पूरा करने के रास्ते में चुनौतियां भी बहुत आएंगी।

कार्य-योजनाएं सबसे शेयर ना करें

13 सितंबर को बृहस्पति के मार्गी होने से समय आपके लिए और भी अच्छा रहेगा। इस वर्ष एक बात का खास ध्यान रखें कि अपनी कार्य-योजनाएं हर किसी के सामने शेयर ना करें।

यह पढ़ें: जानिए शनि क्या दे रहा है साल 2020 में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+