तुला प्रेम राशिफल 2023(Libra Love Horoscope): पुराने प्रेम संबंध जीवित हो उठेंगे

र्ष में शुक्र का गोचर यह संकेत दे रहा है कि आपको अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहना होगा, पार्टनर से मतभेद होंगे।

Libra Love Horoscope

तुला राशि के जातकों के लिए वर्ष 2023 प्रेम के मामलों में उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। इस वर्ष आपको अनेक बार अपने प्रेम की परीक्षा देनी पड़ सकती है क्योंकि आप चाहे कितना भी किसी के लिए अच्छा कर लें वो आपको अनदेखा ही करेगा। हालांकि अंतत: आपको प्रेम के मामले में वो सब प्राप्त हो जाएगा जिसके आप हकदार हैं। आपके पुराने प्रेम संबंध जीवित हो उठेंगे। वे संबंध भी सामने आएंगे जो अब तक अनकहे रहे हैं। वर्ष के प्रारंभ में शनि-शुक्र चतुर्थ भाव में रहेंगे और 17 जनवरी से शनि पंचम में आ जाने से प्रेम को स्थायित्व मिलेगा।

पार्टनर से मतभेद होंगे

कोई आपको प्रपोज कर सकता है। नया प्रेम प्रस्ताव मिलेगा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता किआप विवाहित हैं या अविवाहित और यकीन मानिए यह नया संबंध आपको मन ही मन काफी पहले से पसंद भी है बस आप सामने वाले की पहल की प्रतीक्षा कर रहे थे। वर्ष में शुक्र का गोचर यह संकेत दे रहा है कि आपको अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहना होगा। अप्रैल 2023 में बृहस्पति का राशि परिवर्तन प्रेम विवाह के योग बनाता दिखाई दे रहा है। आप सातवें आसमान पर होंगे। जिनके जीवन में अब तक प्रेम ने कदम भी नहीं रखा है उन्हें भी प्रेम संबंध प्राप्त होगा। अक्टूबर के बाद का समय दोबारा प्रेम संबंधों में टकराव का रहेगा। पार्टनर से मतभेद होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+