Singh (Leo) Business Horoscope 2020: फूड इंडस्ट्री के लिए बेहतरीन समय

वर्ष 2020 में बुध का गोचर 13 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश के साथ शुरू होगा जो 28 नवंबर 2020 को वृश्चिक राशि तक पहुंचेगा। मकर से कुंभ, मीन, मेष आदि राशियों से होते हुए वृश्चिक तक होगा। अलग-अलग राशियों पर गोचर का विभिन्न राशियों पर भिन्न-भिन्न प्रभाव होगा।

 सिंह: फूड इंडस्ट्री के लिए बेहतरीन समय

सिंह राशि के जातकों के लिए कार्य भाव का स्वामी शुक्र रहेगा। राशि स्वामी सूर्य, दशमेश के साथ शत्रुता का भाव रखता है, इसलिए इस राशि के जातकों को अपना बिजनेस स्थापित करने और उसे नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। प्रतिस्पर्धी आपको न केवल आर्थिक बल्कि आपके सम्मान को भी हानि पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। नए साल में व्यापार विस्तार की जो भी योजनाएं बनाएंगे उनमें सफलता तो मिलेगी, लेकिन धन का प्रबंधन करने में परेशानी पेश आएगी।

स्टार्टअप्स के लिए साल अच्छा रहेगा

नए साल में आपकी आय में भरपूर वृद्धि की संभावना है, लेकिन पैसों का मिसमैनेजमेंट होने के कारण हानि भी उठानी पड़ सकती है। नए स्टार्टअप्स के लिए साल अच्छा रहेगा। फूड इंडस्ट्री और सेवा क्षेत्र से जुड़े स्टार्टअप में बेहतरीन लाभ की संभावनाएं हैं। इसके लिए आपको टीम बनाकर काम करना होगा। निवेश क्षेत्र जैसे शेयर, कमोडिटी, बीमा आदि क्षेत्रों से लाभ अर्जित कर सकते हैं। प्रॉपर्टी के काम कुछ डाउन रह सकते हैं।

यह पढ़ें: कॅरियर राशिफल 2020

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+