Karwa Chauth 2018 Date: कब है करवा चौथ, जानिए पूजा का समय, मुहूर्त एवं विधि

लखनऊ। प्रेम, श्रद्धा, विश्वास और त्याग का पावपावन पर्व करवा चौथ 27 अक्टूबर 2018 दिन शनिवार को है। इस दिन पूरे दिन भूखी-प्यासी रहकर पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस परंपरगत त्यौहार को हमारी मीडिया ने भी बहुत ग्लैमराइज्ड कर दिया है इसी कारण ये त्यौहार आज उन लोगों में भी काफी लोकप्रिय है जो अपने आप को आधुनिक कहते हैं। इस बार इस दिन संकष्टी गणेश चतुर्थी भी है, इस प्रकार यह पर्व और शुभ हो गया।

करवा चौथ का शुभ मुहूर्त

करवा चौथ का शुभ मुहूर्त

पूजा का मुहूर्त शाम 5.40 से 6.47 तक है। अगर समय के लिहाज से देखें तो इसकी कुल अवधि 1 घंटे 7 मिनट है।

कब खोलें व्रत

चंद्रोदय यानी चांद के दिखने का समय रात्रि 7 बजकर 55 मिनट पर होगा। चांद को अर्घ्य देकर ही व्रत खोलें।

व्रत पर फैशन का प्रभाव

व्रत पर फैशन का प्रभाव

भले ही पारंपरिक एक पूजा हो लेकिन इस व्रत ने फैशन का रूप धारण कर लिया है। स्त्रियां इस दिन भूखी-प्यासी रहकर सोलह श्रृंगार करती हैं और गणेश जी और करवा की पूजा करने के बाद चंद्रमा को अर्ध्य देती हैं।

हर किसी की चाहत बस यही कि........

हर किसी की चाहत बस यही कि........

आप बाजार में देखेगें तो आपको इसकी बानगी दिख जाएगी, औरों से अलग दिखने की चाहत में महिलाएं आपको साडियों की, मेंहदी की, चूड़ियों की दुकानों पर नजर आयेगीं, हर किसी की चाहत बस यही कि वो बेहद सुंदर दिखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+