Jupiter Transit Aquarius 2021: जानिए धनु राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
नई दिल्ली, 17 नवंबर। देवगुरु बृहस्पति 20 नवंबर 2021 को रात्रि 11.15 बजे अपनी नीच राशि मकर को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह शनि की मूल त्रिकोण राशि है। बृहस्पति 144 दिनों तक कुंभ राशि में ही रहेंगे। उसके बाद 13 अप्रैल 22 को मीन में प्रवेश कर जाएंगे। बृहस्पति 22 अप्रैल 2023 तक मीन राशि में ही रहेंगे। जन्म से लेकर मृत्यु तक बृहस्पति का प्रभाव जीवन की प्रत्येक घटनाओं पर पड़ता है। इसलिए इसका गोचर महत्वपूर्ण होता है।

धनु राशि पर प्रभाव
लग्न : धनु राशि और धनु लग्न के जातकों के लिए बृहस्पति का गोचर तृतीय भाव में होने जा रहा है। इनकी दृष्टि सातवें, नौवें और ग्यारहवें भाव पर रहेगी। धनु राशि के लिए बृहस्पति दो प्रमुख केंद्र स्थानों प्रथम और चतुर्थ के स्वामी हैं। पराक्रम भाव में बृहस्पति का गोचर भाई-बहनों से सुख-सहयोग की स्थिति बना रहा है। भूमि, भवन के कार्यो में सफलता मिलेगी। अनेक कार्यो में लाभ प्राप्त होगा। वर्तमान समय में आप जिन भी परेशानियों से जूझ रहे हैं, बृहस्पति के राशि बदलते ही वे परेशानियां कम होंगी। इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम ढैया भी चल रहा है जिससे राहत मिलेगी। सप्तम भाव पर दृष्टि होने के कारण दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। पार्टनरशिप में व्यापार करने से लाभ प्राप्त होगा। नवम पर दृष्टि भाग्योदयकारक रहेगी। धर्म में रुचि और आस्था बढ़ेगी। विदेश यात्राओं के योग बनेंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। लाभ अर्थात् एकादश भाव पर होने से नए रास्ते खुलेंगे। एक से अधिक मार्गो से पैसों का आगमन होगा। सही रास्ता मिलेगा और धन आने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
उपाय : प्रत्येक गुरुवार को केसर का तिलक लगाएं।












Click it and Unblock the Notifications