Jupiter Transit Aquarius 2021: जानिए तुला राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
नई दिल्ली, 17 नवंबर। देवगुरु बृहस्पति 20 नवंबर 2021 को रात्रि 11.15 बजे अपनी नीच राशि मकर को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह शनि की मूल त्रिकोण राशि है। बृहस्पति 144 दिनों तक कुंभ राशि में ही रहेंगे। उसके बाद 13 अप्रैल 22 को मीन में प्रवेश कर जाएंगे। बृहस्पति 22 अप्रैल 2023 तक मीन राशि में ही रहेंगे। जन्म से लेकर मृत्यु तक बृहस्पति का प्रभाव जीवन की प्रत्येक घटनाओं पर पड़ता है। इसलिए इसका गोचर महत्वपूर्ण होता है।

तुला राशि पर प्रभाव
लग्न : तुला राशि और लग्न के लिए बृहस्पति का गोचर पंचम स्थान में होने जा रहा है और इसकी दृष्टि नवम, एकादश और लग्न पर होगी। गोचर का प्रभाव आपके लिए हर प्रकार से श्रेष्ठ रहने वाला है। परिवार में समाज में आपके नए संपर्क बनेंगे, लाभ की स्थिति बनेगी। धार्मिक कार्यो में रुचि के साथ भाग लेंगे। 144 दिनों के इस गोचर के दौरान नौकरी-व्यापार में लाभ, विद्यार्थियों को सफलता। संपत्ति, दांपत्य सुख प्राप्त होगा। संतान सुख प्राप्त होगा। जो लोग लंबे समय से संतान सुख प्राप्त करने के लिए प्रयासरत हैं और सफलता नहीं मिल रही है, वे 144 दिनों के दौरान प्रयास करें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। भाग्य भाव पर दृष्टि होने से भाग्य प्रबल होगा। अविवाहितों के विवाह की बात बन सकती है। भाग्य के सहारे अनेक काम बन जाएंगे। धर्म कर्म के कार्यो में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार आएगा। शासन-प्रशासन, सरकारी सेवा क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। आय के एक से अधिक स्रोत प्राप्त होंगे। लग्न पर बृहस्पति की दृष्टि होने से व्यक्तित्व प्रभावशाली बनेगा। आपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। खानपान का विशेष ध्यान रखें, स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
उपाय : प्रत्येक गुरुवार को विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।












Click it and Unblock the Notifications