Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Stress and Food: अगर तनाव में हैं तो जरूर खाएं ये चीजें, मिलेगी तुरंत शांति

विज्ञान कहता है कि यदि आप तनाव में हैं तो अपनी मनपसंद चीजें खाने से तुरंत मन प्रसन्न हो जाता है तो वहीं ज्योतिष भी इस बात से इत्तफाक रखते हैं।

Stress and Food: आजकल जिस तरह का जीवन हो गया है, जिस तरह की जीवनशैली हो गई है, दौड़भाग, आगे निकलने की होड़ मची हुई है, उसमें हमें हर दिन किसी न किसी बात का तनाव हो जाता है। कई लोगों का तनाव थोड़ी देर में दूर हो जाता है किंतु कई लोग कई-कई दिनों तक दिल-दिमाग में तनाव पाले बैठे रहते हैं। तनाव दूर करने के वैसे तो अनेक उपाय हैं किंतु कुछ खाने से भी तनाव दूर होता है यह बात वैज्ञानिक भी सिद्ध कर चुके हैं। विज्ञान कहता है कि यदि आप तनाव में हैं तो अपनी मनपसंद चीजें खाने से तुरंत मन प्रसन्न हो जाता है। यही बात पश्चिमी ज्योतिष भी कहता है। ज्योतिष का कथन है कि मनुष्य यदि अपनी राशि के अनुसार चीजें खाएं तो उसका मस्तिष्क तुरंत शांत हो जाता है।

Stress and Food

आइए जानते हैं राशि के अनुसार तनाव की अवस्था में क्या खाएं-

  • मेष : क्रीम, मक्खन, डेयरी प्रोडक्ट, आइसक्रीम, पेस्ट्री, केक जैसे पदार्थ खाने से दिमाग शांत होगा। चटपटा, मसालेदार भोजन भी आपका मूड बदलने में मदद करेगा।
  • वृषभ : आपको मीठा पसंद है। इसलिए जब आप तनाव में रहें तो कुछ मीठा खाएं। फलों में सेब और आडू खाने से आपका मूड तुरंग बदलेगा और आप प्रसन्न अनुभव करेंगे।
  • मिथुन : वैसे तो मिथुन राशि के जातकों को ज्यादा कुछ खाना पसंद नहीं होता लेकिन फिर भी तनाव की अवस्था में यदि आप आटे, मैदे से बने पदार्थ जैसे बिस्किट और ब्रेड आदि खाना ठीक रहता है।
  • कर्क : अत्यधिक चटपटा और चॉकलेट, मिठाई आदि दोनों की विपरीत स्वभाव की चीजें आपका मूड बदलने में मददगार साबित हो सकती है। आप इन दोनों में जिसे ज्यादा पसंद करें उसे खाएं।
  • सिंह : डिप्रेशन दूर करने के लिए खट्टे फल खाना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपकी राशि के अनुसार यदि खट्टे फल जैसे संतरा खाएं या नींबू का पानी पिएं तो तनाव तुरंत दूर होगा।
  • कन्या : आप ज्यादातर शाकाहारी चीजें खाना पसंद करते हैं। ताजा और गर्मागर्म भोजन आपका मूड बदल सकता है। इसके साथ ही कोई मिठाई या चॉकलेट खाने से मन प्रसन्न होगा।।
  • तुला : डिप्रेशन या तनाव की स्थिति में आप आइसक्रीम, मिल्क शेक, ताजा फल आदि खाएं तनाव दूर होगा। आप रेस्टोरेंट में जाना भी पसंद करते हैं। इसलिए जब मूड खराब हो तो कहीं बाहर चले जाएं कुछ खाने
  • वृश्चिक : आपको गर्मागर्म और चटपटा खाना पसंद है। जब आपका मूड बहुत ज्यादा खराब हो तो गर्मागर्म सूप पी लें। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाकर कुछ चटपटा खाकर आएं।
  • धनु : आपको फल खाना बहुत पसंद है। जब भी आप तनाव में रहें, डिप्रेशन में रहें, मन उदास रहे तो अलग-अलग प्रकार के फलों का सेवन करें। इनसे आपके मन को प्रसन्नता मिलेगी।
  • मकर : आपके लिए खट्टा और तीखा खाना तनाव दूर करने का सबसे अच्छा उपाय है। राशि के अनुसार गर्मागर्म, मसालेदार, तली हुई शाकाहारी वस्तुएं खाने से मन प्रसन्न होगा।
  • कुंभ : आप पेटभर कर खाना पसंद करते हैं, चाहे वह मिठाई हो या नमकीन। मिठाई खाने से तनाव तुरंत दूर होता है। आप जब तनाव में रहें तो परिवार के साथ या दोस्तों के साथ बाहर जाकर लंच या डिनर करें।
  • मीन : आप खाने से ज्यादा पेय पदार्थ लेना पसंद करते हैं। तनाव की अवस्था में अपने मनपसंद फलों का ज्यूस पीएं। मिठाई, चॉकलेट, आइसक्रीम खाने से मन प्रसन्न होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+