Feng Shui: घर में समृद्धि का प्रवाह बढ़ाता है फेंगशुई फाउंटेन
नई दिल्ली। सुख समृद्धि की चाह के लिए व्यक्ति हर संभव मेहनत करता है। दिन-रात काम में जुटा रहता है, लेकिन कई बार किस्मत साथ नहीं देती और लाख मेहनत और कोशिशों के बाद भी मनमुताबिक परिणाम हासिल नहीं हो पाता। लेकिन ऐसे कई उपाय हैं जिनका प्रयोग करके न केवल घर की आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सकता है, बल्कि घर में स्थायी रूप से धन, सुख समृद्धि पाई जा सकती है। फेंगशुई में धन-समृद्धि की प्राप्ति के लिए अनेक प्रयोग बताए गए हैं, उन्हीं में से एक है फाउंटेन। फाउंटेन या झरने में लगातार पानी का प्रवाह होता रहता है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इसके परिणामस्वरूप उस घर में रहने वालों का मन-मस्तिष्क शांत रहता है। परिवार में सामंजस्य बना रहता है और धन के आगमन में किसी प्रकार की रुकावट नहीं होती। फेंगशुई दरअसल वास्तु की तरह पांच तत्वों पर निर्भर करता है।

पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश
फेंगशुई दरअसल वास्तु की तरह पांच तत्वों पर निर्भर करता है। पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश। इन पांच तत्वों में से जल तत्व को बैलेंस करके बहुत सारी परेशानियों से मुक्ति पाई जा सकती है। फेंगशुई में जल तत्व को शुभ फल देने वाला और शक्ति व समृद्धि का स्त्रोत माना जाता है।

पानी भाग्य और धन का प्रतीक
इसलिए फाउंटेन लगाने का प्रावधान है। फेंगशुई के अनुसार झरनों से अंदर की ओर आता हुआ पानी भाग्य और धन का प्रतीक होता है। एक्वेरियम, तालाब और झरने जैसे जल स्त्रोत की आवाज से घर में सुख और शांति का प्रवाह बढ़ता है। फेंगशुई में मछली को सुख व समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। घर में पानी का झरना सभी तत्वों का संतुलन बनाता है।

घर में फाउंटेन
- फेंगशुई के अनुसार घर में फाउंटेन उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। यदि फाउंटेन लगाना संभव न हो तो बहते झरने की या किसी तालाब की सुंदर तस्वीर उत्तर-पूर्व में लगाएं।
- फाउंटेन घर के प्रवेश द्वार के ठीक सामने लगाना शुभ होता है। यदि घर के बाहर लगाना संभव न हो तो अंदर भी लगा सकते हैं।
- यदि फाउंटेन घर के बाहर लगा है तो ध्यान रखें पानी का प्रवाह घर की ओर होना चाहिए। बाहर की ओर नहीं।
- करियर में ग्रोथ के लिए उत्तर दिशा में फाउंटेन लगाएं।
- अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूर्व दिशा में फाउंटेन लगाना सबसे अच्छा होता है।
- दक्षिण-पूर्व यानी आग्नेय दिशा में फाउंटेन लगोन से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।
- फाउंटेन में पानी का प्रवाह लगातार होते रहना चाहिए। केवल मेंटेनेंस के समय बंद किया जा सकता है।
- फाउंटेन ऐसी जगह लगाएं जहां से उसकी आवाज बेडरूम तक न आए।
- प्रवेश द्वार पर दो फाउंटेन कभी न लगाएं। इससे नकारात्मक परिणाम मिलते हैं।
- पानी का प्रवाह घर के बाहर की ओर नहीं होना चाहिए। इसका अर्थ होगा घर से समृद्धि का जाएगी।
- दक्षिण दिशा में फाउंटेन न लगाएं। यह अग्नि स्थान है।
- बेडरूम और किचन में फाउंटेन भूलकर भी न लगाएं।
- सीढि़यों के नीचे भी नहीं लगाना चाहिए।

धन-संपत्ति में वृद्धि













Click it and Unblock the Notifications