जीवन में कुछ ठीक नहीं चल रहा है तो शुक्र को करें प्रसन्न

नई दिल्ली। भोग, विलास, भौतिक सुख, सौंदर्य, आकर्षण और प्रेम का कारक ग्रह होता है शुक्र। यदि व्यक्ति के जीवन में इनसे जुड़ी कोई भी परेशानी आ रही है तो संभव है कि उनका शुक्र ग्रह खराब स्थिति में हो। शुक्र को ठीक करके जीवन में आ रही कई प्रकार की समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है। शुक्र खराब होने पर व्यक्ति भौतिक सुखों से वंचित रहता है। कई बार घर में समस्त भौतिक सुख-संसाधन होते हुए भी व्यक्ति उनका उपभोग नहीं कर पाता और उनसे लगातार हानि उठाता रहता है।

शुक्र ठीक नहीं होने पर आती है परेशानी

शुक्र ठीक नहीं होने पर आती है परेशानी

शुक्र खराब होने पर व्यक्ति यौन सुखों से वंचित रहता है। उसका दांपत्य जीवन कलहपूर्ण और असंतुष्ट रहता है। पति-पत्नी में बनती नहीं है। प्रेमी-प्रेमिकाओं का शुक्र खराब है तो उनके बीच तालमेल की कमी लगातार बनी रहती है और जल्द ही उनका ब्रेकअप हो जाता है। शुक्र ठीक नहीं होने पर व्यक्ति के जीवन में आभूषणों की कमी बनी रही है। सौंदर्य के मामले में ऐसा व्यक्ति दुर्भाग्यशाली होता है। उससे कोई भी व्यक्ति आकर्षित नहीं होता। यानी एक तरह से उसका प्रभाव किसी पर नहीं पड़ता।

कैसे ठीक करें शुक्र ग्रह

कैसे ठीक करें शुक्र ग्रह

शुक्र ग्रह खराब होने के कुंडली में कई तरह के कारण हो सकते हैं। कारण चाहे जो भी हो यदि ये कुछ उपाय अपनाए जाएं तो शुक्र के हर तरह के बुरे प्रभावों को समाप्त किया जा सकता है।

शुक्र ग्रह की प्रतिनिधि देवी महालक्ष्मी

शुक्र ग्रह की प्रतिनिधि देवी महालक्ष्मी

शुक्र ग्रह की प्रतिनिधि देवी महालक्ष्मी है। शुक्र खराब है तो स्वाभाविक रूप से लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं हो पाती। लक्ष्मी ऐसे लोगों से रूठी रहती है। लक्ष्मी यानी सौंदर्य, प्रेम और भौतिक सुख। इसलिए लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय करने से शुक्र ग्रह की पीड़ा भी खत्म होती है। इसके लिए प्रत्येक शुक्रवार को चावल की खीर बनाएं और उसमें शकर की जगह पर मिश्री का उपयोग करें। यह खीर 7 कन्याओं को खिलाएं और उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार दक्षिणा प्रदान करें। यह प्रयोग 7, 11 या 21 शुक्रवार करें। आपके घर में लक्ष्मी का आगमन सुलभ हो जाएगा।

 दूध-मावे से बनी मिठाई का भोग लक्ष्मी को लगाएं

दूध-मावे से बनी मिठाई का भोग लक्ष्मी को लगाएं

  • शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए शुक्र के दिन दूध-मावे से बनी मिठाई का भोग लक्ष्मी को लगाएं। स्वयं व्रत करें। एक समय भोजन करें और भोजन का पहला निवाला मावे की मिठाई खाएं।
  • शुक्रवार के दिन सफेद या रेशमी सफेद वस्त्र पहनें। अपनी जेब में हमेशा सफेद रंग का रूमाल रखें।
  • लक्ष्मी की प्राप्ति होगी

    लक्ष्मी की प्राप्ति होगी

    • चांदी का कड़ा, अंगूठी या पेंडेंट हमेशा धारण कर रखें। चांदी के लक्ष्मी, गणेश की प्रतिमा का प्रतिदिन पूजन करें।
    • भगवान शिव की पूजा से भी शुक्र प्रसन्न होते हैं। प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग का शहद से अभिषेक करें, लक्ष्मी की प्राप्ति होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+