Grahan 2023: नए साल में कब-कब लगेंगे चंद्र और सूर्य ग्रहण? क्या लगेगा भारत में सूतक काल?

Grahan 2023 Dates in India: साल 2023 आ चुका है, जिस तरह से लोगों को नए साल में त्योहारों का इंतजार होता है, ठीक उसी तरह से इस बात की भी जानने की उत्सुकता होती है कि नए साल में कितने सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण पड़ेंगे क्योंकि ग्रहण को हमारे धर्म में अच्छा नहीं माना गया है। हालांकि वैज्ञानिकगण इसे एक खगोलीय घटना मानते हैं। फिलहाल आपको बता दें कि साल 2023 में 4 ग्रहण लगने वाले हैं, जिसमें से 2 चंद्रग्रहण और 2 सूर्यग्रहण होंगे।

Recommended Video

      New Year 2023: नए साल में कब और कितने लगेंगे Solar Eclipse, Lunar Eclipse | वनइंडिया हिंदी *Religion

      आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से

       पहला सूर्यग्रहण

      पहला सूर्यग्रहण

      साल 2023 पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रैल यानी कि गुरुवार को पड़ेगा लेकिन यह भारत में नजर नहीं आएगा इसलिए इसका सूतक काल नहीं लगेगा। ग्रहण सुबह 07:04 AM से दोपहर 12: 29 PM तक रहेगा।

       दूसरा सूर्यग्रहण

      दूसरा सूर्यग्रहण

      साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर दिन शनिवार को लगेगा। यह भी इंडिया में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका भी सूतककाल नहीं लगेगा। इस ग्रहण को पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिका और अंटार्कटिका मे लोग देख पाएंगे।

       पहला चंद्रग्रहण

      पहला चंद्रग्रहण

      साल 2023 का पहला चंद्रग्रहण 5 मई को दिन शुक्रवार को लगेगा। ग्रहण 08 :45 PM से 01: 00 AM तक रहेगा। भारत में यह दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा।

      दूसरा चंद्रग्रहण

      दूसरा चंद्रग्रहण

      साल 2023 का दूसरा चंद्रग्रहण 29 अक्टूबर को यानी कि रविवार को लगेगा। यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जो कि 01: 06 से 02: 22 AM तक रहेगा। इसका भी सूतक काल मान्य होगा।

      कब लगता है सूर्य ग्रहण?

      कब लगता है सूर्य ग्रहण?

      जब चंद्रमा और पृथ्वी के बीच सूर्य आ जाता है तब सूर्य ग्रहण लगता है। ये अमावस्या के दिन लगता है, जिसे कि नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए।

      कब लगता है चंद्र ग्रहण?

      कब लगता है चंद्र ग्रहण?

      जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है, तब चंद्र ग्रहण लगता है। ये हमेशा पूर्णिंमा को लगता है, जिसे कि नग्न आंखों से देखा जा सकता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+