Mithun (Gemini) Business Horoscope 2020: मिथुन को प्रतिस्पर्धियों से मिलेगी कड़ी टक्कर
वर्ष 2020 में बुध का गोचर 13 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश के साथ शुरू होगा जो 28 नवंबर 2020 को वृश्चिक राशि तक पहुंचेगा। मकर से कुंभ, मीन, मेष आदि राशियों से होते हुए वृश्चिक तक होगा। अलग-अलग राशियों पर गोचर का विभिन्न राशियों पर भिन्न-भिन्न प्रभाव होगा।

मिथुन राशि के जातकों के लिए दशम कार्य भाव का स्वामी बृहस्पति रहेगा। इस राशि के बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए यह साल कुछ मामलों में संतुलित प्रकार का रहेगा। कुछ मामलों में इस साल धंधा मंदा रहने के आसार नजर आ रहे हैं, लेकिन यह स्थिति सभी प्रकार के बिजनेस के लिए नहीं रहेगी। वे कार्य जो बुध से जुड़े हैं, जैसे लेखन, वैचारिक शक्ति, ऐसे कार्य जिनमें आपको दिमाग लगाना है, उनमें आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे।
बड़े उतार-चढ़ाव आएंगे
प्रॉपर्टी, कृषि, दवाई के बिजनेस में लाभ की स्थिति रहेगी। शेयर मार्केट, कमोडिटी, बीमा क्षेत्र में बड़े उतार-चढ़ाव आएंगे इसलिए इन कार्यों से जुड़े लोग भी अपने आप को स्थापित करने के लिए जूझते नजर आएंग। वर्ष 2020 के दौरान प्रतिस्पर्धा का माहौल भी जबर्दस्त तरीके से रहने वाला है। इसलिए जो भी स्टार्टअप प्रारंभ करना चाहते हैं, उसमें अच्छे-बुरे सारे पक्ष सोच विचार कर ही काम प्रारंभ करें।












Click it and Unblock the Notifications