जब आप पर गिर जाए छिपकली, तो क्या करना चाहिए?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि छिपकली व्यक्ति के सिर पर गिरती है, तो उसके लिए लाभ की स्थिति बनती है।

नई दिल्ली। घर की दीवारों पर रेंगने वाला छोटा सा जीव छिपकली सबके होश उड़ाने के लिए काफी होती है। खासतौर पर महिलाएं तो छिपकली से इतना डरती हैं कि इसकी मौजूदगी से कमरा और काम ही छोड़ देती हैं। ऐसी डरावनी छिपकली अगर शरीर पर गिर जाए, तो एक तरफ मन खराब हो जाता है और दूसरी तरफ शगुन अपशगुन का विचार डराने लगता है।

ज्योतिष शास्त्र में शरीर के किसी भी हिस्से पर छिपकली गिरने की हर संभावित स्थिति के प्रभाव का वर्णन मिलता है। मजे की बात यह है कि छिपकली का शरीर पर गिरना सिर्फ अपशगुन नहीं होता, कभी-कभी यह शुभ फलदायी भी होता है।

चलिए, आज जानते हैं शरीर पर छिपकली गिरने के संभावित शुभ, अशुभ परिणामों के बारे में

ये होते हैं लाभ

ये होते हैं लाभ

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि छिपकली व्यक्ति के सिर पर गिरती है, तो उसके लिए लाभ की स्थिति बनती है।
  • वहीं ललाट पर छिपकली गिरने से अपने प्रिय व्यक्ति को देखने, उससे मिलने का संयोग बनता है।
  • दोनों भौंहों के बीच अगर छिपकली गिरे, तो शासकीय अधिकारियों के साथ संबंध सुधरते हैं।
  • गर्दन पर छिपकली गिरना शत्रुओं का नाश करता है।
  • जांघ पर छिपकली गिरने पर कल्याण होता है..

    जांघ पर छिपकली गिरने पर कल्याण होता है..

    • बाएं कान पर छिपकली गिरने से लाभ होता है, तो दाएं कान पर छिपकली गिरने से आयु में वृद्धि होती है।
    • आंखों पर छिपकली गिरने पर घर में धनवृद्धि होती है।
    • दाएं हाथ पर छिपकली गिरने पर प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। पेट पर छिपकली गिरने पर आभूषण की प्राप्ति होती है।
    • जांघ पर छिपकली गिरने पर कल्याण होता है।
    • ठोड़ी पर छिपकली गिरने पर शुभ संवाद होता है।
    • कमर पर छिपकली गिरने पर घर में नया वाहन

      कमर पर छिपकली गिरने पर घर में नया वाहन

      • हाथ पर छिपकली का गिरना नए वस्त्र मिलने की स्थिति बनाता है।
      • कंधे पर छिपकली गिरने पर विवाद में विजय मिलती है।
      • नाभि पर छिपकली गिरना धन लाभ कराता है।
      • कमर पर छिपकली गिरने पर घर में नया वाहन आता है।
      • हृदय पर छिपकली का गिरना धन दिलाता है, तो मुख पर छिपकली गिरना स्वादिष्ट भोजन दिलाता है।
      • अब देखते हैं नुकसान क्या

        अब देखते हैं नुकसान क्या

        • अब छिपकली के शरीर पर गिरने के अशुभ परिणामों पर नजर डालते हैं। अगर छिपकली उपर वाले होंठ पर गिरती है तो धन का नुकसान होता है।
        • नाक पर छिपकली गिरने से पीड़ा झेलनी पड़ सकती है।
        • बाईं भुजा पर गिरी छिपकली शासकीय कार्यों में बाधा का संकेत करती है।
        • सीने पर गिरी छिपकली घर में दुख लाती है।
        • पीठ पर छिपकली गिरना मानसिक स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं माना जाता।
        • दाईं कलाई पर छिपकली गिरने से धन हानि होती है।
        • तो बाई कलाई पर इसका स्पर्श बदनामी करवाता है।
        • सिर या बालों पर छिपकली गिरना सबसे ज्यादा घातक माना जाता है।
        • यह शारीरिक कष्ट या दुर्घटना को आमंत्रण देता है।
        • बाएं पैर पर छिपकली गिरना हानि और दाएं पैर पर छिपकली गिरना घर में क्लेशकारी होता है।
        • ऐसा भी माना जाता है

          ऐसा भी माना जाता है

          • छिपकली एक साधारण सा जीव है, लेकिन जब इसके गिरने से होने वाले शुभ-अशुभ प्रभावों की बात आती है तो पुरानी पीढ़ी के लोग छिपकली गिरने के बाद कुछ उपाय करने को कहते हैं।
          • छिपकली शरीर के किसी भी भाग पर गिरे तो हाथ-पैर-मुंह अच्छे से धोकर एक कटोरी में तेल लेकर उसमें अपनी परछाई देखना चाहिए।
          • इसके पीछे वैज्ञानिक कारण यह है कि छिपकली एक जहरीला जीव है।
          • वह गिरते समय अपने शरीर से एक चिपचिपा पदार्थ छोड़ता है, जो आंख, नाक, मुंह आदि में चला जाए तो इनसान को नुकसान पहुंचा सकता है।
          • इसलिए छिपकली आपके उपर गिरे तो अच्छे से मुंह, हाथ-पैर धो लेना चाहिए ताकि जहरीला प्रभाव न हो।
          • बाकी शरीर तो कपड़ों से ढंका रहता है, मुंह, हाथ पैर खुले रहते हैं इसलिए इन्हें धोने को कहा जाता है।
          • तेल में अपनी परछाई देखने के पीछे कारण यह है कि तेल में नकारात्मक प्रभावों को खींचने की ताकत होती है।
          • इसलिए घरों में भी तेल को कभी खुला नहीं छोड़ना चाहिए। तेल में अपनी परछाई देखने से नकारात्मक उर्जा उसमें चली जाती है।
          • फिर उस तेल को किसी जगह मिट्टी में दबा देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+